घर की सजावट को बढ़ानी वाली ये चीजें, डालती है आपकी आमदनी पर असर

Update: 2017-11-19 04:12 GMT

जयपुर: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए लोग कई उपाय करते हैं जिससे फायदा मिल सके। इसलिए घर में कई चीजों को रखने में एहतियात बरतते है। क्योंकि इन चीजों के स्थान से घर के लोगों को बिजनेस में फायदा होता है और घर की आय अधिक रहती है। लेकिन अगर घर में चीजें वास्तु के अनुसार नहीं है तो घर के सभी सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेहनत करने के बावजूद भी पैसे नहीं मिलते हैं।

यह भी पढ़ें...क्या आप है टाइम पास मूंगफली के दीवाने तो खाने सेे पहले जान लीजिए इसके बारे में

अगर आपको पैसो की तंगी का सामना करना पड़ता है या घर में आमदनी नहीं हो रही है तो वास्तु के इन उपाय के अनुसार पानी का स्थान बदलने और ध्यान रखने से घर के लोगों को फायदे मिलने लगता है। घर के लोगों की बरकत बनाये रखने के लिए पानी के शो पीस या फोटोज को बालकनी में लगानी चाहिए। इससे घर में बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। घर के लोगो की आमदनी बनी रहती है।

पानी से भरे बर्तन को घर के पूर्व और उत्तर में रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर के लोगो का बुरा समय खत्म हो जाता है और हर काम में उनको सफलता प्राप्त होती है। किचन में पानी से संबंधित चीजे रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। घर के लोगों की आय प्रभावित होती है। किचन में पानी के शो पीस रखने से घर में कलह, लड़ाई, झगड़े बढ़ते है।

यह भी पढ़ें...रिश्तों की कड़वाहट को दूर करते हैं ये सरल वास्तु उपाय, जरूर अपनाएं

अगर घर में गार्डन है और वाटरफाल लगा हुआ है, या लगवाना चाहते है तो ध्यान रहे वाटरफाल घर की दिशा में होना चाहिए। जिससे घर में सुख समृद्धि और बरकत बढ़ेगी। वाटरफाल का कभी भी घर के बाहर की तरफ नहीं होना चाहिए।

अगर आपके घर में फाउंटेन लगवा रहे है तो इसे घर के उत्तर, दक्षिण- पूर्व दिशा में लगवाए जिससे घर में गुडलक बना रहेगा और घर के लोगो की तरक्की होगी।

Tags:    

Similar News