30 NOV: ऐसा क्या करने जा रही है कांग्रेस? जिसके लिए चल रही हैं ये खास तैयारियां

केन्द्र की ‘‘जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला-स्तर और राज्य-स्तर पर उसके आंदोलनों का समापन 30 नवम्बर को रामलीला मैदान में एक ‘‘विशाल रैली के साथ होगा।

Update: 2019-11-17 14:29 GMT

लखनऊ: केन्द्र की ‘‘जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला-स्तर और राज्य-स्तर पर उसके आंदोलनों का समापन 30 नवम्बर को रामलीला मैदान में एक ‘‘विशाल रैली के साथ होगा।

इसकी तैयारियों को लेकर आज उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्वी जोन की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला-शहर अध्यक्षों की आवश्यक समीक्षा बैठक करते हुए महासचिव शबाना खण्डेलवाल ने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़ें...राफेल पर राहुल गांधी ने लगातार झूठ बोला, कांग्रेस का झूठ बेनकाब हुआ: भूपेंद्र यादव

बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी ने की। बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी पूर्वी जोन नन्दिता हुड्डा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शमीना शफीक मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थीं।

बैठक में महिला सशक्तिकरण विषय पर चर्चा हुई। इसके अलावा जिला, ब्लाक एवं बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने एवं महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हिंसा एवं जघन्य अपराधों को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदेश की महिला विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।

कांग्रेस की पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी ने पूर्वी जोन की सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि आगामी 30 नवम्बर को नई दिल्ली में आयोजित महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महारैली को सफल बनाने में अभी से जुट जाए।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक अदिति सिंह 21 को बनेंगी दुल्हन, अंगद सैनी से हो रही है शादी

Tags:    

Similar News