Aaj Ka Mausam: झुलसती गर्मी के बीच राहत भरी खबर! 5 दिन पहले देश में मानसून की होगी एंट्री, UP में आंधी-वर्षा का अलर्ट
Aaj Ka Mausam (16 May 2026): आज शनिवार को लखनऊ और बरेली में सुबह से बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
Aaj Ka Mausam
Aaj Ka Mausam (16 May 2026): उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और तेज लू के बीच अब फिर से मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून तय व्यक्त से लगभग 5 दिन पहले यानी 26 मई 2026 तक केरल पहुंच सकता है। गौर किया जाए तो मानसून हर साल 1 जून के आसपास केरल में दस्तक देता है।
लेकिन इस बार मौसम विभाग का कहना है कि 20 मई को मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश करेगा और इसके बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए केरल पहुंचेगा। हालांकि, इसमें चार दिन तक का अंतर संभव माना गया है।
UP में 37 घंटों से आंधी, तूफान का अलर्ट
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीते 48 घंटों से आंधी, तूफान और भारी वर्ष ने भयंकर रूप से तबाही मचाई है। कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं के कारण अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रयागराज में सबसे अधिक 21 और भदोही में 17 लोगों की जान गई है।
वहीं, बीते शुक्रवार की सुबह कानपुर, हरदोई, बदायूं और जालौन में तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हुई। लेकिन आज शनिवार को लखनऊ और बरेली में सुबह से बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 37 जिलों में आंधी, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इन जिलों में सावधानी बरतने की सलाह
जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत कई जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में रहें और बिजली गिरने के समय सावधानी बरतें।
16 मई से प्रदेश में मौसम साफ
हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ने लगा है। इसके कारण 16 मई से प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता हहै।
आंधी-वर्षा का सबसे बड़ा प्रभाव खेती पर
प्रदेश में आंधी और वर्षा का सबसे बड़ा प्रभाव खेती पर भी पड़ा है। विशेषकर खीरा, ककड़ी और तरबूज जैसी फसलें सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। कई किसानों की फसलें तेज हवाओं और वर्षा से खराब हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्यों में किसी भी हाल में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 मई से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, तेज धूप और उमस की वजह से लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वक्त से पहले मानसून आने की खबर लोगों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।