Etah News: एटा में बैंक बकायेदारों की भूमि कुर्क, प्रशासन ने चलाया सख्त वसूली अभियान

Etah News: एटा में बैंक ऋण की वसूली को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई बकायेदारों की भूमि कुर्क की। राजस्व वसूली अधिनियम के तहत अभियान लगातार जारी है।

Update:2026-05-16 22:00 IST

Etah News

Etah News: जनपद एटा में बैंक ऋण की वसूली को लेकर प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए कई बकायेदारों की भूमि कुर्क की गई। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी एटा सुश्री श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय तथा नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा पटियाली गेट, एटा के बकायेदार हाकिम सिंह पुत्र होरीलाल पर 2 लाख 4 हजार 679 रुपये का बकाया था। वहीं रामश्री पत्नी फूल सिंह, प्रमोद एवं चरण सिंह पुत्र फूल सिंह पर 2 लाख 50 हजार 449 रुपये का बकाया चल रहा था। इसके अतिरिक्त प्रमोद कुमार पुत्र फूल सिंह पर 3 लाख 58 हजार 821 रुपये तथा चरण सिंह पुत्र फूल सिंह पर 3 लाख 56 हजार 150 रुपये की देनदारी दर्ज थी।इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक शाखा जीटी रोड, एटा के बकायेदार कुमरपाल सिंह पुत्र होरीलाल निवासी उद्दनपुर रामनगर पर 2 लाख 23 हजार 426 रुपये का बकाया होने के कारण प्रशासन ने उनके विरुद्ध भी कुर्की की कार्रवाई की।

तहसील एटा के अमीन रोहिताश्व पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक ऋण की वसूली को लेकर शासन के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिन बकायेदारों द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ राजस्व वसूली अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जा रही है।कुर्की की कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बैंक ऋण की अदायगी समय पर न करने वाले अन्य बकायेदारों के खिलाफ भी आगे इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।उक्त जानकारी रोहिताश्व पांडेय द्वारा दी गई।

Tags:    

Similar News