Etah News: एटा में एसएसपी का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों और जनसुनवाई व्यवस्था पर सख्ती

Etah News: एटा में एसएसपी डॉ. इलामारन ने पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण कर लंबित मामलों, जनसुनवाई व्यवस्था और रिकॉर्ड प्रबंधन की समीक्षा की। अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Update:2026-05-15 16:01 IST

Etah News

Etah News: एटा जनपद मुख्यालय पर एसएसपी डॉ. इलामारन ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव, जन शिकायतों के निस्तारण और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। एसएसपी के अचानक निरीक्षण से कार्यालयों में हड़कंप की स्थिति बनी रही और कर्मचारी अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करते नजर आए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, सम्मन सेल, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ तथा सीसीटीएनएस कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा जनसुनवाई सेल, पासपोर्ट कार्यालय, सीटीसी सेल और स्थानीय अभिसूचना इकाई की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में रखे अभिलेखों की स्थिति देखी और लंबित प्रकरणों की जानकारी ली।

एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कार्यालयों की साफ-सफाई और रिकॉर्ड प्रबंधन को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान योगेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रभारी आईजीआरएस, प्रधान लिपिक, प्रतिसार निरीक्षक तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारी मौजूद रहे।सूत्रों के अनुसार, एसएसपी का फोकस खासतौर पर जन शिकायतों के निस्तारण और रिकॉर्ड प्रबंधन पर रहा। निरीक्षण के बाद विभागीय कर्मचारियों में कार्यशैली को लेकर गंभीरता बढ़ती दिखाई दी।


Tags:    

Similar News