Etah News: जलेसर में अधिवक्ताओं ने डीएम-एसएसपी का किया भव्य स्वागत

Etah News: एटा के जलेसर सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने डीएम अरविन्द सिंह और एसएसपी डॉ. इलामारन का स्वागत किया, डीएम ने बार एसोसिएशन को कलेक्ट्रेट बुलाया।

Update:2026-05-16 18:23 IST

जलेसर में अधिवक्ताओं ने डीएम-एसएसपी का किया भव्य स्वागत (Photo- Newstrack)

Etah News: एटा। जनपद एटा की तहसील जलेसर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान नवागत जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी का तहसील बार एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर दोनों अधिकारियों का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। अधिवक्ताओं के स्नेह और सम्मान से भावुक हुए जिलाधिकारी ने जलेसर बार एसोसिएशन को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पर आमंत्रित किया।

 जिलाधिकारी अरविन्द सिंह का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर सिंह एवं महासचिव द्विजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील सभागार पहुंचे। सबसे पहले अध्यक्ष और महासचिव ने जिलाधिकारी अरविन्द सिंह को माल्यार्पण कर राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अधिवक्ता रमेश पाल सिंह, बिष्णु गोपाल दीक्षित, रामप्रकाश सिंह, सुनील यादव, प्रमोद पचौरी, विनोद उपाध्याय, पुरुषोत्तम सिंह, प्रमोद राठी, रामदेव सिंह, जेपी सिंह, कमलेश सारस्वत, राजेश कुलश्रेष्ठ, लायक सिंह, सुदीप पाठक, गौरव जादौन, दयाराम यादव, सुरेन्द्र देव पाठक, विजय कुमार सिंह, सुनील दीक्षित, सुमित दीक्षित, राजीव सिंघल, अनिल यादव एवं राहुल यादव सहित अनेक अधिवक्ताओं ने बारी-बारी से डीएम और एसएसपी का स्वागत किया।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जलेसर बार के अधिवक्ताओं द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत उनके लिए एक नई अनुभूति है। उन्होंने कहा कि बार और बेंच न्याय व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, इसलिए दोनों के बीच सदैव सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहना चाहिए।

इस दौरान सीडीओ, सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, बीएसए दिनेश कुमार, एसडीएम पीयूष रावत, सीओ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार संदीप सिंह सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News