Aaj Ka Mausam : सूबे में आज का मौसम रहेगा साफ, इन इलाकों में कल हो सकती है बारिश

Aaj Ka Mausam : सूबे में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ कस असर समाप्त हो गया है।

Written By :  Rajnish Verma
Update:2024-04-03 07:28 IST
सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Aaj Ka Mausam 03 April 2024: सूबे में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है, लेकिन अब लगभग पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है। मंगलवार (02 अप्रैल, 2024) को तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दोपहर में तेज में धूप के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्म हवा के थपेड़े मुंह पर लग रहे थे, जिससे मुंह सूखता रहा है। आज (03 अप्रैल, 2024) भी सूरज भी की तापिश आपको परेशान कर सकती है। घर से बाहर निकलते समय (खासकर दोपहर में) हमें ध्यान रखना पड़ेगा। गर्मी के कारण अपने शरीर को हाईड्रेट रखें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो सके। 

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश में आज (03 अप्रैल, 2024) को मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हमें खासकर दोपहर में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ में आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, सूबे में हरदोई और उरई में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य से 03 डिग्री अधिक है। वहीं, मेरठ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो प्रदेश में सबसे कम है। हालांकि इस माह में गर्म हवाएं आपको परेशान कर सकती हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दिन यानी 4 और 5 अप्रैल को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, 6 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। वहीं, प्रशांत महासागर में एल-निनो का प्रभाव जारी है। इसलिए अप्रैल, मई और जून माह में उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। 

Tags:    

Similar News