Akhilesh Yadav B'Day: देर शाम तक मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, किसी ने काटा केक, किसी ने कराया हवन

Akhilesh Yadav B'Day: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन आज राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश और अन्य राज्यों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में देर शाम तक मनाया गया।;

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Update:2022-07-01 20:58 IST
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav। (Social Media)

  • whatsapp icon

Akhilesh Yadav B'Day: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav) का 49वां जन्मदिन आज राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश और अन्य राज्यों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में देर शाम तक मनाया गया। आज सुबह से ही समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

जिलों में अनेक स्थानों पर केक काटा

अखिलेश यादव के जन्मदिन (Akhilesh Yadav Birthday पर प्रदेश के तमाम जिलों में अनेक स्थानों पर केक काटा गया, वृक्षारोपण, मिष्ठान्न वितरण के साथ गरीबों को अन्नदान, भोजन वितरण तथा अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे गए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में शीर्ष 5 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।

यादव की दीर्घायु के लिए किया गया हवन-पूजन व भण्डारा

यादव की दीर्घायु के लिए हवन-पूजन, भण्डारा किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय (Samajwadi Party Office) में कोने कोने से आए गांवों के किसानों से लेकर प्रोफेसर, सभी बच्चे, वकील, नौजवान, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, महिलाएं, व्यापारी, अफसर, संत-महात्मा, पत्रकार, उलेमाओं और मौलानाओं ने भी श्री यादव से मिलकर उन्हें बधाई दी। श्री अखिलेश यादव को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, मूर्तियों के उपहार भेंट किए गए।

इन नेताओं ने दी बधाई

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी केरल के अध्यक्ष डॉ0 एस. पोथेन थामस (Samajwadi Party Kerala President Dr. pothen thomas) ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने केरल के पारम्परिक सिल्क की शाल पहनाई। तमिलनाडु के कार्यकर्ताओं ने भी पारम्परिक अंगवस्त्र, मुकुट और फूलों का हार पहनाया तथा घोड़े-हाथी की मूर्तियां दी। तमिलनाडु के पी लोग नाथन यादव, एन.कृष्णा मूर्ति, इं शंकर तथा जी कन्निप्पन ने अभिनंदन किया। आंध्र प्रदेश के अरुण यादव, के आर कोटिस्वरा यादव ने पारम्परिक अंगवस्त्र और काजू की माला पहनाने के साथ तिरूपति बालाजी मन्दिर में अखिलेश के जन्मदिन के लिए चढ़ाया गया प्रसाद दिया। आन्ध्र प्रदेश के गुंटूर में केक काट कर बधाई दी गई। समाजवादी महिला सभा राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष वंदना यादव ने भी बधाई दी है। उत्तराखण्ड में समाजवादी पार्टी कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष सत्य नारायण सचान, अतुल शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने इसे संकल्प दिवस के रूप में मनाया। ऋषिकेश में अतुल यादव सहित अन्य लोगों ने केक काटकर जन्म दिन मनाया।

अखिलेश यादव को 49वें जन्मदिन पर राजपुरोहित पं0 हरिप्रसाद मिश्र ने मंत्रोच्चार के साथ कलावा बांधकर यशस्वी और दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय के साथ अयोध्या से आए महंत सर्वश्री रामदास करतलिया बाबा, विनोददास सुग्रीव आश्रम, आनन्द दास हनुमान गढ़, कन्हैया दास श्री राम धाम आश्रम, धरम दास खाक चौक तथा आचार्य महेश चन्द्र ने श्री यादव को उज्जल भविष्य का आशीर्वाद दिया। पूर्व सांसद एवं कवि श्रीउदय प्रताप सिंह ने भी यादव को आशीर्वाद दिया।

समाजवादी पार्टी की ओर से काटा गया केक

अखिलेश यादव के जन्म दिन पर समाजवादी पार्टी की ओर से केक काटा गया। इस मौके पर सर्वश्रीराजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, डॉ राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार सिंह, प्रदीप यादव, व्यासजी गौड़, नेहा यादव, विकास यादव, उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी कार्यालय द्वार पर किशन सिंह का ब्रासबैण्ड बधाई गीत बजा रहा था।

पूर्व नगर अध्यक्ष लखनऊ मुकेश शुक्ला ने अलीगंज स्थित कल्याणेश्वर मन्दिर में हवन पूजन किया, केक काटा जबकि जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत लखनऊ ने वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया। चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर, लखनऊ में डॉ0 आशुतोष वर्मा ने केक काटा, बच्चों को मिठाई तथा मेडिकल किट बांटा। अर्जुन पार्क, जानकीपुरम में पार्षद शीबा चांद सिद्दीकी तथा पूर्व पार्षद श्री चांद सिद्दीकी ने 50 पेड़ लगाये। नेहा यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा ने बादाम और जामुन के दो वृक्ष भेंट किए। नमन छाबड़ा ने रंगोली और साइकिल प्रदर्शन के द्वारा जन्म दिन मनाया।

लखनऊ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र (Lucknow North Assembly Area) की पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला ने अखिलेश यादव को गीता भेंट किया तथा केक काटकर वृक्षारोपण किया और दलित, कश्यप समाज की महिलाओं का प्रशंसनीय समाजसेवा के लिए सम्मान किया। चंदौसी में दाताराम भारती, विमल चौधरी ने एक कुंतल मिठाई वितरित की। जौनपुर मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया पर यहां के बच्चों के लिए कम्प्यूटर लैब की व्यवस्था के साथ केक काटा गया।

Tags:    

Similar News