Aligarh News: गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, 14.4 किलो गांजा बरामद
Aligarh News: रोरावर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त कार्रवाई में पति-पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, 14.408 किलो अवैध गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।
Aligarh News
Aligarh News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोरावर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी समेत तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 14 किलो 408 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना रोरावर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छोटन उर्फ मेहरूद्दीन पुत्र रहमुद्दीन, निवासी ग्राम शेरपुर थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर (हाल निवासी तालसपुर, थाना रोरावर), इरशाद पुत्र इसराल, निवासी तालसपुर थाना रोरावर तथा जीनत पत्नी छोटन उर्फ मेहरूद्दीन शामिल हैं। तीनों को थाना रोरावर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।बरामदगी के दौरान छोटन उर्फ मेहरूद्दीन के कब्जे से 5 किलो 378 ग्राम, इरशाद के पास से 5 किलो 8 ग्राम तथा जीनत के कब्जे से 4 किलो 22 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
इस प्रकार कुल 14 किलो 408 ग्राम गांजा पुलिस ने जब्त किया। पुलिस का मानना है। कि आरोपी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हुए थे। मामले में नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भी जांच की जा रही है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 361/2026 के तहत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को थाना रोरावर के प्रभारी निरीक्षक रविचन्द्रवाल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक सचिन कुमार, कांस्टेबल हर्ष दूभर, कांस्टेबल कोमल तालियान और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे। कार्रवाई में क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।अलीगढ़ पुलिस का कहना है। कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती की जा रही है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।