Aligarh News: नवविवाहिता ने लगाया फंदा, दरवाजा तोड़कर जब कमरे में घुसी पुलिस, मंजर देख रह गई दंग

Aligarh News: गांधीपार्क थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस और परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बचाया, जांच जारी है।

Update:2026-08-06 20:56 IST

नवविवाहिता ने लगाया फंदा, दरवाजा तोड़कर जब कमरे में घुसी पुलिस, मंजर देख रह गई दंग (Photo- Newstrack)

Aligarh News: गांधीपार्क थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में गुरुवार को एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। समय रहते परिजनों और पुलिस की सक्रियता के चलते महिला की जान बच गई। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

नवविवाहिता ने किया हत्या का प्रयास

जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर निवासी नवविवाहिता ने किसी बात से आहत होकर अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया।इसी दौरान उसकी ननद किसी काम से कमरे के पास पहुंची तो उसने नवविवाहिता को फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखते ही उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर दौड़ पड़े।

दरवाजा तोड़कर पुलिस और परिजनों ने महिला की जान बचाई

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पीआरबी 7726 की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस और परिजनों ने महिला को नीचे उतारा। इसके बाद बिना देर किए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचाया गया।


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।फिलहाल उसका उपचार जारी है। और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार नवविवाहिता की शादी अप्रैल 2026 में हुई थी। शादी को अभी लगभग चार महीने ही हुए हैं। आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

पुलिस जांच कर रही

अलीगढ़ पुलिस पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल महिला का उपचार प्राथमिकता पर है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News