Aligarh News: खैर समाधान दिवस में सख्त दिखे एसएसपी, स्विमिंग पूल हादसे के बाद दिए जांच के आदेश

Aligarh News: अलीगढ़ के खैर में बच्चे की मौत के बाद एसएसपी ने सभी स्विमिंग पूलों की जांच और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के आदेश दिए।

Update:2026-05-16 14:37 IST

Aligarh News

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद की खैर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन सख्त अंदाज में नजर आए। कस्बा खैर स्थित स्विमिंग पूल में 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने खैर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार को तत्काल जांच के निर्देश दिए।

सभी स्विमिंग पूलों की जांच के आदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने निर्देश दिया कि कस्बा खैर में संचालित सभी स्विमिंग पूलों की तत्काल जांच कराई जाए।उन्होंने कहा कि सभी स्विमिंग पूलों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी देखा जाए कि वहां लाइफगार्ड मौजूद हैं या नहीं, बच्चों की निगरानी की पर्याप्त व्यवस्था है या नहीं और अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं।

लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

एसएसपी ने साफ कहा कि जिन स्विमिंग पूलों में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पाई जाए, उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को भी अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि बाकी मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जन समस्याओं के निस्तारण पर जोर

अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।

Tags:    

Similar News