Aligarh News: बॉलीवुड स्टार चंद्रचूड़ सिंह ने पैतृक जमीन कब्जे मामले में प्रशासन से न्याय मांगा
Aligarh News: बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने पैतृक हवेली और करोड़ों की जमीन पर फर्जी वसीयत के जरिए कब्जे की कथित साजिश का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह एक बार फिर अपनी पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर अलीगढ़ पहुंचे। अभिनेता ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी करोड़ों की जमीन और विरासत में मिली हेरिटेज हवेली को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। चंद्रचूड़ सिंह का आरोप है। कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी वसीयत तैयार कर उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह अपने भाई अभिमन्यु सिंह के साथ अलीगढ़ कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों को पूरे मामले से जुड़ी शिकायत और दस्तावेज सौंपे। अभिनेता का कहना है। कि उनकी पैतृक संपत्ति को हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेजों का सहारा लिया गया है। चंद्रचूड़ सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी विरासत में मिली हवेली और जमीन पर कब्जे की साजिश रची जा रही है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अभिनेता ने बताया कि पिछले छह महीनों में यह दूसरी बार है। जब उन्हें अपनी पैतृक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के पास पहुंचना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है। और उम्मीद है। कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।वहीं उनके भाई अभिमन्यु सिंह ने बताया कि संपत्ति विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है। कि कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें न्याय मिलेगा। अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने कहा कि उनकी मांग सिर्फ निष्पक्ष जांच की है। उन्होंने प्रशासन को सभी जरूरी साक्ष्य उपलब्ध करा दिए हैं। और उम्मीद जताई है। कि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई होगी।