Aligarh News: में आगामी त्योहारों से पुलिस का दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास, नीरज कुमार जादौन ने ली कमान

Aligarh News: अलीगढ़ में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया। इस अभ्यास का नेतृत्व नीरज कुमार जादौन ने किया और सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।

Update:2026-05-27 13:11 IST

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: 27 मई 2026 आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अलीगढ़ पुलिस ने मंगलवार को नवीन पुलिस लाइन, छेरत पर दंगा नियंत्रण योजना का विस्तृत पूर्वाभ्यास किया। अभ्यास की अध्यक्षता अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने की।

इस दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, रिक्रूट पुरुष एवं महिला आरक्षी, पुलिस लाइन बल, फायर सर्विस टीम, घुड़सवार पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। अभ्यास का मकसद बल को भीड़ नियंत्रण, त्वरित प्रतिक्रिया और कानूनी प्रक्रिया के क्रमवार पालन में दक्ष बनाना था।

बल्वा ड्रिल के तहत पुलिस टीमों को दंगा निरोधक और बल्वा निरोधक उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन की बारीकियां समझाई गईं। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने जवानों को दंगाइयों से निपटने के लिए न्यूनतम बल प्रयोग, धैर्य और संवाद के साथ-साथ स्थिति बिगड़ने पर त्वरित कार्रवाई के गुर सिखाए।

अभ्यास में भीड़ को तितर-बितर करने के कई तरीकों का प्रदर्शन किया गया। इसमें फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड और मिर्ची बम जैसे उपकरणों की कार्यप्रणाली बताई गई। साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियंत्रण के दौरान अपनाए जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का चरणबद्ध अभ्यास कराया गया, ताकि मैदान में किसी भी तरह की भ्रम या चूक की गुंजाइश न रहे।

अलीगढ पुलिस अधिकारियों ने बताया। कि त्योहारों के दौरान अफवाहों और सांप्रदायिक तनाव की संभावना को देखते हुए यह अभ्यास जरूरी था। स्थानीय अभिसूचना इकाई को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और फायर सर्विस व घुड़सवार दस्ते को त्वरित मोबिलाइजेशन के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

अलीगढ एसपी ने कहा। कि अलीगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। बल को जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए सख्ती से कानून लागू करने की हिदायत दी गई। पुलिस का यह पूर्वाभ्यास यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि किसी भी अप्रिय स्थिति में बल त्वरित, अनुशासित और कानून सम्मत कार्रवाई कर सके।

Tags:    

Similar News