Aligarh News : अलीगढ़ में पेट्रोल पंप पर भड़की आग, तेल से भरा टैंकर खड़ा होने से मचा हड़कंप
Aligarh News : अलीगढ़ के मसूदाबाद चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर लगी आग, तेल से भरे टैंकर से बड़ा हादसा टला।
Aligarh News
Aligarh News:-जनपद के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मसूदाबाद चौराहे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर अचानक भीषण आग लग गई। पंप परिसर में उस समय तेल से भरा एक टैंकर खड़ा था, जिसके चलते बड़ा हादसा होने की आशंका से लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग पंप के एक हिस्से में अचानक भड़की और देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा। कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू की और ग्राहकों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात ये रही। कि समय रहते कार्रवाई होने से टैंकर तक आग नहीं पहुंची। और एक बड़े हादसे को टाल लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हम यहां पेट्रोल डलवाने आए थे, तभी अचानक पंप के अंदर से धुआं निकलने लगा। दो मिनट में आग की लपटें उठ गईं। टैंकर भी वहीं खड़ा था, तो सबकी जान अटक गई। कर्मचारियों ने बहुत बहादुरी दिखाई और हमें दूर भगा दिया। अगर फायर ब्रिगेड थोड़ी देर से आती तो पता नहीं क्या हो जाता।"हमें सूचना मिली। कि एचपी पेट्रोल पंप पर आग लगी है। और परिसर में फ्यूल टैंकर खड़ा है। ये स्थिति बेहद संवेदनशील थी। हमारी टीम ने तुरंत पानी और फोम का इस्तेमाल करके आग को टैंकर तक पहुंचने से रोका। करीब 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही। कि कोई जनहानि नहीं हुई। अब फोरेंसिक टीम ये पता लगाएगी। कि शॉर्ट सर्किट हुआ या किसी और वजह से आग लगी।"
अलीगढ पुलिस ने पूरे पंप की प्रारंभिक जांच में एक वाइक चालक तेल डलवाने के लिए आया था उसकी सालेंसर से चिंगारी निकलने के कारण आग लगने की वजह माना जा रहा है, लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारण साफ हो पाएगा। गनीमत रही। कि पंप पर मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टैंकर ब्लास्ट जैसी बड़ी त्रासदी टल गई। प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंपों को सुरक्षा मानकों की फिर से जांच करने के निर्देश दिए हैं।