Aligarh News: अलीगढ़ में साड़ी दुकान से चोरी करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार, 12 साड़ियां बरामद
Aligarh News: अलीगढ़ के थाना इगलास पुलिस ने शिवा मार्केट स्थित वंशिका साड़ी एम्पोरियम से साड़ियां चोरी करने के मामले में हाथरस की 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
Aligarh News
Aligarh News: अलीगढ़ जनपद के थाना इगलास पुलिस ने शिवा मार्केट स्थित वंशिका साड़ी एम्पोरियम से साड़ियां चोरी करने के मामले में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 12 साड़ियां भी बरामद की हैं।अलीगढ़ पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 को वादी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी वंशिका साड़ी एम्पोरियम दुकान से साड़ियां चोरी हो गई हैं। इस पर थाना इगलास में मु.अ.सं. 262/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की।
जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 26 मई को कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र इगलास से 4 महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उनके पास से चोरी की 12 साड़ियां बरामद हुईं।बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं के नाम रामादेवी पत्नी नन्हूमल, निवासी नगला पथुआ, थाना सासनी, जनपद हाथरस, मुन्नी देवी पत्नी धर्मदास, निवासी नगला पथुआ, थाना सासनी, जनपद हाथरस, सावित्री देवी पत्नी सिरदास सिंह, निवासी नगला पथुआ, थाना सासनी, जनपद हाथरस, उर्मिला देवी पत्नी मानसिंह, निवासी नगला पथुआ, थाना सासनी, जनपद हाथरस। अलीगढ़ पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी महिलाएं एक ही गांव नगला पथुआ की रहने वाली हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इन्होंने योजनाबद्ध तरीके से दुकान से साड़ियां चोरी की थीं। बरामद साड़ियों की कीमत और बाजार मूल्य का भी आकलन किया जा रहा है।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं ये महिलाएं पहले भी इसी तरह की चोरी की घटनाओं में शामिल तो नहीं रही हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया के साथ उप निरीक्षक गंगाराम गंगवार, हेड कांस्टेबल जबर सिंह, आरक्षी लोकेन्द्र सिंह, महिला आरक्षी प्रांजुल परिया और महिला आरक्षी शानू रानी की टीम शामिल रही। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों में संतोष देखा जा रहा है।थाना प्रभारी डीके सिसौदिया ने कहा कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।