Aligarh News: जनपद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई! 136 ग्राम गांजे के साथ 4 नशा तस्कर गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 2720 रुपये, इन्वर्टर और बैटरी बरामद हुई।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: 12 अगस्त 2026 नशे के सौदागरों के खिलाफ थाना बन्नादेवी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 4 अभियुक्तों को 09 पुड़िया अवैध गांजा, कुल वजन 136 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी नगला कलार और ऊदला के रहने वाले हैं। और इलाके में पुड़िया बनाकर नशे की सप्लाई करते थे।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
प्र0नि0 राजीव कुमार के नेतृत्व में थाना बन्नादेवी की पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नगला कलार और ऊदला के कुछ युवक अवैध गांजे की पुड़िया बनाकर बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर थाना क्षेत्र बन्नादेवी से चारों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से 09 पुड़िया अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 136 ग्राम है। बरामदगी के आधार पर चारों के खिलाफ मु0अ0सं0 587/26 धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पकड़े गए आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है: 1. रवि पुत्र मनोज कुमार, निवासी नगला कलार, थाना बन्नादेवी
2. अविनाश पुत्र मंगल सैन, निवासी पुरानी आबादी नगला कलार, थाना बन्नादेवी
3. शान मोहम्मद पुत्र शकील, निवासी ऊदला, थाना बन्नादेवी
4. जमीर पुत्र जमील, निवासी ऊदला, थाना बन्नादेवी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सस्ते दाम पर गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाते थे और स्कूल-कॉलेज के आसपास व युवाओं को बेचते थे। पुलिस अब इनसे गांजा लाने के सोर्स और आगे की सप्लाई चेन के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
बड़ी टीम ने दी कार्रवाई को अंजाम
इस सफलता में थाना बन्नादेवी की एक बड़ी टीम शामिल रही। टीम में प्र0नि0 राजीव कुमार के साथ उ0नि0 सुधीर कुमार, उ0नि0 रवि कुमार, उ0नि0 योगेश कुमार, उ0नि0 अभिनव सिंह, हे0कां0 संजीव कुमार, कां0 सतेन्द्र कुमार, कां0 रोहित कुमार और कां0 बी.पी. सिंह शामिल थे।
पुलिस का सख्त संदेश
अलीगढ एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बन्नादेवी पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े जाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। पुलिस ने आमजन से अपील की है। कि यदि उन्हें नशे की बिक्री या तस्करी की कोई जानकारी मिले तो तुरंत 112 या थाने पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि इनके नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके।