Aligarh News: संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने शहीद दिवस को किसान मज़दूर संकल्प दिवस के रुप में मनाया
Aligarh News: किसान-मजदूर आंदोलन में शहीदों के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा में शामिल हुए हैं और कीर्तन में वीर रस क्रान्ति गीत कार्यक्रम आयोजित किया जाना संदेश देना होगा।;
संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने शहीद दिवस को किसान मज़दूर संकल्प दिवस के रुप में मनाया (Photo- Social Media)
Aligarh News: शहीद दिवस के दिन को संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा किसान मज़दूर संकल्प दिवस रुप में मनाया अलीगढ़ जिला कैम्प कार्यालय नगला पटवारी पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान शाह ने शहीद ए आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष आसीफ ख़ान, जिला मिडिया प्रभारी हादी हसन, ब्लाक उपाध्यक्ष अकराबाद तेजवीर सिंह, करुआ पंडित, युवा मिडिया प्रभारी अरमान, फुरकान, आबाद रियाजउद्दीन, मुस्तकीम, राजुददीन, पप्पू, जफरुद्दीन सहित दर्जनों किसान देवता मौजूद थे।
वहीं राष्ट्रीय कार्यालय सिरसौल (कासगंज) पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्र सिरसौल ने कहा कि शहीद दिवस किसान मजदूर ने कहा कि संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा द्वारा एक किसान-मजदूर संकल्प सभा का आयोजन आज़ शहीद दिवस कार्यक्रम समूचे उत्तर प्रदेश में मोर्चा द्वारा शहीद भगत सिंह, सुखदेव, और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर किसान संकल्प लें। साम्राज्यवादी शासकों को सबक़ सिखाना हैं।
पंजाब में किसानों की गिरफ्तारी मामला
शहीद ए आजम भगत सिंह, ने जो आज़ाद भारत हमें दिया। कारपोरेट राज़ सामने खड़ा होने का समय आ गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने और देश में चल रहे। किसान-मजदूर आंदोलन में शहीदों के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा में शामिल हुए हैं और कीर्तन में वीर रस क्रान्ति गीत कार्यक्रम आयोजित किया जाना संदेश देना होगा। किसानों जागो हमारे मोर्चा सह -संयोजक जितेंद्र शर्मा ने जो बीड़ा पंजाब में किसानों की गिरफ्तारी पर रिहाई हेतु उठाया है।
गांधीवादी मार्ग बापू सरदार जगजीत सिंह डल्ले वाल ने देश के अन्नदाता किसानों को दिया। उस पर ही रिहाई हेतु अलीगढ़ कमिश्नर कार्यालय से मोर्चा के किसानों ने गिरफ्तारी दी। उक्त क्रम में आज़ शहीद दिवस पर डल्ले वाल को दिल से जोड़कर उनकी एवं अन्य किसानों की रिहाई व आंदोलन को उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाने हेतु क्रम में मौजूद सभी किसान बन्धु धरती मां पर हाथ रख संकल्प लें।
शहीद दिवस
उक्त संदेश पर समूचे उत्तर प्रदेश में मोर्चा किसानों द्वारा अपने अपने शहीद दिवस कार्यक्रम को किसान मजदूर संकल्प लें मनाया राष्ट्रीय कार्यालय सिरसौल पर सह संयोजक जितेंद्र शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता वीरेंद्र अगराना, दिनेश शर्मा, चन्दर दत्त सोलंकी, तहसील प्रभारी पटियाली संजय तिवारी सहित अन्य किसान देवता मौजूद रहे। वहीं ख़ैर पर मोर्चा संयोजक विवेक वशिष्ठ ने अपने कैम्प कार्यालय, एटा में राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक ओनघाट ने कैम्प कार्यालय ओनघाट पर मनाया।