Amethi News: राजेश अग्रहरि ने पेश की मानवता की मिशाल, मृतक के परिजनों को दिया आर्थिक सहायता
Amethi News: ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मृत लाइनमैन शिव कुमार के परिजनों को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
राजेश अग्रहरि ने पेश की मानवता की मिशाल, मृतक के परिजनों को दिया आर्थिक सहायता (Photo- Newstrack)
Amethi News: जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिवंगत संविदा बिजली लाइनमैन शिव कुमार के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देकर दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने का संदेश दिया।
बीजेपी नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने सोमवार को जिले के जंगल टिकरी बारामासी निवासी दिवंगत लाइन मैंन शिव कुमार के घर पहुंच कर गहरा शोक व्यक्त किया।इस दौरान राजेश अग्रहरि ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शिव कुमार की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पीड़ित परिवार को मिली एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा, आज मेरे द्वारा परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। हम सभी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं और भविष्य में भी यदि किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो हर संभव मदद की जाएगी।
राजेश मसाला के इस मानवीय कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि दुख की घड़ी में परिवार की सहायता कर उन्होंने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे और दिवंगत शिव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि लाइन मैन शिव कुमार की रविवार को ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी।