Auraiya News: सपा को बड़ा झटका, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

Auraiya News: समाजवादी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिससे स्थानीय राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

Update:2026-06-04 19:01 IST

Auraiya News(Photo-Social Media)

Auraiya News: औरैया के दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के भूठा गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी नए सदस्यों ने सार्वजनिक मंच पर पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत की उपस्थिति में भाजपा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद लाखन सिंह राजपूत ने भी सभी नए सदस्यों का माल्यार्पण कर और स्वागत पट्टिकाएं पहनाकर पार्टी में उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सुरक्षित है और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में लाखन सिंह यादव, अभय राम यादव, जवाहरलाल यादव, पन्नालाल यादव, करन सिंह यादव, रामवीर सिंह यादव, अनेक सिंह यादव, जयसिंह यादव, राम प्रकाश यादव, रमेश चंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, रामशरण यादव, नत्थू सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह यादव, हीरेंद्र सिंह यादव, नेपाल सिंह यादव तथा रामबाबू सिंह यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके अलावा भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा औरैया शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है, जिसके कारण लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में अछल्दा के पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरनाम शाक्य ने भी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए भाजपा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह, अवनीश ठाकुर, अमित सिंह तोमर, सम्राट श्रीवास्तव, राहुल चौहान, विनोद शाक्य, अरविंद राजपूत, श्याम सिंह कुशवाहा, सत्येंद्र गौतम, जितेंद्र सिंह परिहार, जयराज सिंह परिहार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिबियापुर मंडल कार्यकारिणी सदस्य अरविंद राजपूत ने किया।

Tags:    

Similar News