Ayodhya News: गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिले अजय राय, परिवार को दी ये मदद

Ayodhya News: अजय राय ने कहा यह धर्म की नगरी है। भगवान राम की नगरी है। यहां सुबह से शाम तक सब लोग राम का नाम लेते हैं। धर्म की नगरी में भ्रष्टाचार व व्यभिचार चरम पर है

Report :  NathBux Singh
Update:2024-09-16 21:35 IST

Ayodhya News ( Pic- Social- Media)

Ayodhya News: कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा यह धर्म की नगरी है। भगवान राम की नगरी है। यहां सुबह से शाम तक सब लोग राम का नाम लेते हैं। धर्म की नगरी में भ्रष्टाचार व व्यभिचार चरम पर है। सारी गुजरात की कंपनियां अयोध्या में काम कर रही हैं। राम मंदिर के मुख्य पुजारी अचार्य सत्येंद्र दास पहले ही आरोप लगा चुके थे। बरसात में भगवान का मंदिर टपक रहा है। बरसात में राम पथ जगह जगह धंस गया। सारे भुगतान फर्जी हो रहे हैं और अब अति हो गई है।

कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा नेता नयन कमल चौधरी का बेटा वंश चौधरी इस गैंग रेप का मुख्य आरोपी है। सरकार इसको बचाने का प्रयास कर रही है। यह चौथी घटना है जिसमें देख-देख कर कार्रवाई हो रही है। धर्म की नगरी अयोध्या में अधर्म का काम हो रहा है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। भाजपा सरकार पक्षपात कर रही है।

उन्होंने कहा मोइद खान की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया गया, अब भाजपा नेता का बेटा वंश चौधरी शामिल है, यही अयोध्या की जनता देखे प्रदेश की जनता देखे कि किस तरह से सरकार चल रही है और सरकार की कार्यप्रणाली किस तरह की है। सरकार पूरी तरह से पक्षपात कर रही है और विपक्षियों को डराने व भगाने का काम कर रही है। 18 सितंबर को प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर कांग्रेस प्रदर्शन करने जा रही है।

अत्याचार अन्याय रेप हत्याएं फर्जी एनकाउंटर के मुद्दे को लेकर हम धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं।अजय राय ने कहा जो भी माफिया हैं वह भाजपा के सदस्य हैं, विधायक हैं, सांसद हैं, मंत्री हैं, जिन लोगों ने दबाव में भाजपा को वोट दिया है वह देख सकते हैं सभी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हो गए हैं। भाजपा में शामिल सभी माफिया एमएलए एमएलसी सांसद हैंl

Tags:    

Similar News