Bihar News :पीएम मोदी ने मैथिली ठाकुर के गायन की प्रशंसा की : सोशल मीडिया पर भजन किया साझा

Bihar News : प्रधानमंत्री मोदी ने मैथिली ठाकुर का एक राम भजन सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसकी उन्होंने काफी प्रशंसा भी की है।;

Written By :  Aakanksha Dixit
facebook icontwitter iconauthor icon
Update:2024-01-20 18:06 IST
Ayodhya News

PM Modi, Maithili Thakur source ; social media 

  • whatsapp icon

Ram Mandir : पूरी अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आनंदमय तरीके से सज रही है, को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। चारों तरफ फूल ही फूल नजर आ रहे हैं। हर तरफ उल्लास का माहौल है। यहां भारत के हर कोने में उत्साह भरा वातावरण बना हुआ है। हर एक गली-मोहल्ला राम के भजनों में मग्न है। लोग उत्सुकता के साथ उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब 22 जनवरी को रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होगा। पूरे देश में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए एक अद्भुत उत्साह महसूस किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी लगातार देश और विदेश के गायकों के राम भजनों को लोगों से साझा करते रहे हैं। आज, प्रधानमंत्री मोदी ने मैथिली ठाकुर का एक राम भजन सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसकी उन्होंने काफी प्रशंसा भी की है।

एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाव व्यक्त किये

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैथिली ठाकुर के गाने को साझा करते हुए लिखा, 'अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों को प्रभु श्री राम के जीवन और आदर्शों से जुड़े एक-एक प्रसंग का स्मरण करा रहा है। इसी तरह, एक भावुक प्रसंग शबरी से जुड़ा है। सुनिए, मैथिली ठाकुर जी ने किस तरह से इसे अपने सुमधुर सुरों में पिरोया है।'


कौन है मैथिलि ठाकुर

मैथिली का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले में स्थित बेनीपट्टी नामक एक छोटे से शहर में हुआ था। उनके पिता रमेश ठाकुर, जो खुद अपने क्षेत्र के लोकप्रिय संगीतकार थे, और माता भारती ठाकुर, एक गृहिणी है। मैथिली ठाकुर एक भारतीय गायिका हैं। वह मैथिली और भोजपुरी दोनों ही भाषाओं में गाने गाती है। जिसमें छठ गीत और कजरी शामिल हैं। वह अन्य राज्यों से कई तरह के बॉलीवुड और अन्य पारंपरिक लोक संगीत भी गाती हैं। उन्होंने इस गीत के जरिये वनवास के दौरान माँ शबरी का भगवान राम के प्रति भक्ति भाव को चित्रित किया है। भगवान राम जब वन में थे तब उन्होंने माँ शबरी के झूठे बेर खाये थे। यह गीत उसी पर आधारित है। 

Full View


Tags:    

Similar News