Ayodhya News: अयोध्या मामले पर अफजाल अंसारी का बड़ा बयान, बोले-अखिर इस मामले को इतना बड़ा क्यों बताया जा रहा है?

Ayodhya Minor Case: सांसद अफजल अंसारी (Afzal Ansari) ने कहा, कि "अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इस विषय पर अपनी बात कह चुके हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से यूपी में जघन्य अपराधों की मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2024-08-04 11:20 GMT

Samajwadi Party MP Afzal Ansari (Pic: Social Media) 

Ayodhya Minor Case: अयोध्या गैंगरेप मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। जहां सत्ता पक्ष समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर आरोप लगा रही है, वही बहुजन समाज पार्टी भी सपा पर हमलावर है। आपको बता दें, कि 12 वर्ष की किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में सपा के सदस्य मोईद खान और उनके कर्मचारी राजू खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोईद खान समाजवादी पार्टी के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद (MP Awadhesh Prasad) का खासमखाश बताया जाता है। जिसको भारतीय जनता पार्टी सपा पर हमलावर है। इस मामले में सपा सांसद अफजल अंसारी की एंट्री हुई है। उन्होंने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का बचाव करते हुए कहा कि आरोपी का अयोध्या सांसद (Ayodhya Sansad) से लिंक जोड़ना ठीक नहीं है। आरोपी मोईद खाने जो किया है, वो उसका अकेले का जुर्म है।

आखिर वारदात को इतना बड़ा क्यों बताया जा रहा है ?

सांसद अफजल अंसारी (Afzal Ansari) ने कहा, कि "अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इस विषय पर अपनी बात कह चुके हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से यूपी में जघन्य अपराधों की मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। अब सवाल यह उठता है कि अयोध्या में हुई वारदात को इतना बड़ा क्यों बताया जा रहा है ? अयोध्या में उप चुनाव होने वाले हैं। अयोध्या के सांसद अवधेश जी (Awadhesh Prasad) के साथ उसके लिंक को जोड़ देना उचित नहीं है। उसने आपके या मेरे साथ फोटो खिंचवा ली हो लेकिन अगर वह ऐसा कोई अपराध करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। अगर कोई अपराध करता है तो वह उसका व्यक्तिगत अपराध है और इससे किसी पार्टी या नेता को जोड़कर इसका राजनीतिक फायदा उठाना यह ठीक नहीं।''

क्योंकि ये भाजपा के लोग हैं इसीलिए...

उन्होंने कहा कि अयोध्या में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए कम है लेकिन क्या इसकी आड़ में गाजीपुर में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ उसका कहीं जिक्र क्यों नहीं किया गया ? एक और दूसरी दुष्कर्म की घटना जो उसका भी जिक्र नहीं किया गया। पहली घटना अशोक सिंह बिल्लू जो हिस्ट्रीशीटर और दूसरी घटना में जो पेशे से TT अरुण कुमार सिंह के मामले को क्यों छुपाया जा रहा है, वह इसलिए क्योंकि ये भाजपा के लोग हैं।''

Tags:    

Similar News