Barabanki News : बाराबंकी में दबंगों का तांडव: जुए के अड्डे पर खूनी भिड़ंत से दहशत में कस्बा

Barabanki News : बाराबंकी के मसौली में जुए के अड्डे पर दो गुटों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट, दहशत में कस्बे के लोग।

Update:2025-10-23 09:56 IST

Barabanki Clash ( Image From Social Media )

Barabanki News :  जिले के मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा व चौकी त्रिलोकपुर में बुधवार की देर रात दबंगों ने खुलेआम खौफ का ऐसा मंजर पेश किया कि पूरा कस्बा दहशत में आ गया। खुले आसमान के नीचे चल रहे जुए के अड्डे पर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

लाठी-डंडों से लैस दर्जनों लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और पूरा इलाका “मारो-मारो” की चीखों से गूंज उठा। मारपीट में कई लोग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। खून से सनी सड़क इस बात की गवाही दे रही थी कि इलाके में दबंगों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़े के दौरान एक घर का गेट तोड़कर अंदर घुसकर भी मारपीट की गई। इस बवाल से महिलाएं और बच्चे दहशत में घरों में कैद हो गए, जबकि पूरे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई।घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह दो गुट सड़कों पर लाठी-डंडे पटकते हुए एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यह जुए का अड्डा चौकी से कुछ ही दूरी पर संचालित हो रहा था, फिर भी पुलिस की कोई सक्रियता नहीं दिखी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अड्डों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए ताकि कस्बे में अमन-चैन कायम रह सके।

Tags:    

Similar News