Bareilly News: बरेली की गौशालाओं की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, ग्राम प्रधानों से हटेगी जिम्मेदारी

Bareilly News: बरेली जिले की ग्राम पंचायतों में संचालित गौशालाओं की खराब स्थिति को देखते हुए सरकार अब बड़ा बदलाव करने जा रही है।

Update:2026-05-27 18:42 IST

Bareilly News

Bareilly News: जिले की ग्राम पंचायतों में संचालित गौआश्रय स्थलों की बदहाल स्थिति को लेकर शासन अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों, गौवंशों की खराब हालत और अव्यवस्थाओं को देखते हुए सरकार ने गौशालाओं की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों से लेकर निजी संस्थाओं और एनजीओ को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत इन संस्थाओं के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

वर्तमान में गांवों की गौशालाओं का संचालन ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जा रहा है। शासन की ओर से हर महीने लाखों रुपये का बजट जारी होने के बावजूद कई गौशालाओं में चारे, पानी और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। पर्याप्त भोजन न मिलने के कारण गौवंश कमजोर और बीमार हो रहे हैं। भीषण गर्मी में हालात और अधिक चिंताजनक बने हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पूर्व में आंवला क्षेत्र की एक गौशाला में भूख-प्यास और अव्यवस्था के चलते कई गौवंशों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शासन स्तर पर गौशालाओं की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर मंथन शुरू हुआ। लगातार सामने आ रही शिकायतों ने भी सरकार को नई व्यवस्था लागू करने के लिए मजबूर किया।शासन का मानना है कि निजी संस्थाओं और एनजीओ के माध्यम से संचालन होने पर पारदर्शिता बढ़ेगी और गौवंशों को बेहतर देखभाल मिल सकेगी। साथ ही नियमित चिकित्सा, पर्याप्त चारा-पानी और गर्मी से बचाव के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किए जा सकेंगे। सरकार की इस पहल से गौशालाओं की स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags:    

Similar News