Bareilly: मीरगंज से हरिद्वार रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कस्बा
Bareilly News: बरेली के मीरगंज से सैकड़ों शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए। सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
Bareilly News
Bareilly News: सावन के पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति को लेकर गुरुवार रात मीरगंज कस्बे से कांवड़ियों का बेड़ा हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। रात करीब साढ़े आठ बजे सैकड़ों शिव भक्त ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों के रवाना होने से कस्बे का माहौल शिवमय हो गया।
कांवड़ियों के इस जत्थे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। सभी कांवड़िये हरिद्वार पहुंचकर गंगा से पवित्र जल लेकर वापस लौटेंगे। इसके बाद सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा शुरू की।महंत चंपत पुरी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी मीरगंज से कांवड़ियों का बेड़ा हरिद्वार से जल लेने के लिए रवाना हुआ है।
श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस आएंगे और सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर शिव भक्तों में काफी उत्साह है।कांवड़ यात्रा में नारायण गिरि, तेजपाल, रोहन गिरि, बबलू गिरि, राहुल गिरी, ललित गिरी, गोलू गंगवार, रामकिशोर समेत सैकड़ों शिव भक्त शामिल रहे। कांवड़ियों के जत्थे के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।