Bareilly News: उर्स के मौके पर दरगाह ताजुश्शरिया पर अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन की चादरपोशी
Bareilly News: बरेली में हुजूर ताजुश्शरिया के उर्स के अवसर पर अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन ने दरगाह पर चादरपोशी कर देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
Bareilly News
Bareilly News: अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से हुजूर ताजुश्शरिया के उर्स के पावन अवसर पर दरगाह ताजुश्शरिया पर अकीदत के साथ चादरपोशी की गई। इस दौरान संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल दरगाह पहुंचा, जहां उन्होंने चादर पेश कर गुल पेशी की और देश व प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष मुकित अब्बासी के मार्गदर्शन में एवं जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। दरगाह परिसर में मौजूद सभी सदस्यों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ रस्में अदा कीं और मुल्क की सलामती के लिए सामूहिक प्रार्थना की।इस मौके पर जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी ने कहा कि उर्स का यह पवित्र अवसर समाज को भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना बेहद जरूरी है और ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को आपसी प्रेम और सौहार्द की भावना से जोड़ते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हमें इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने दरगाह पर अकीदत के फूल पेश किए।चादरपोशी में शफात हुसैन, काशिफ रजा, मोहम्मद सलीम, अरमान अब्बासी, साजिद, रिजवान, फैजान और फहीम सहित कई लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर देश की तरक्की और खुशहाली की दुआ की।