Bareilly: मीरगंज फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण: संसाधनों की कमी और लापरवाही उजागर, कार्रवाई के निर्देश

Bareilly News: मीरगंज फायर स्टेशन के औचक निरीक्षण में एसडीएम ने संसाधनों की भारी कमी और चालक की लापरवाही उजागर की।

Update:2026-04-29 18:40 IST

Bareilly News

Bareilly News: बरेली मीरगंज क्षेत्र में बढ़ती आगजनी की घटनाओं के बीच बुधवार को उप जिलाधिकारी एसडीएम आलोक कुमार ने फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए, जिनसे फायर सेवाओं की सीमित तैयारियों का पता चला।फायर स्टेशन पर केवल एक 2500 लीटर क्षमता वाला टैंकर ही उपलब्ध पाया गया, जिससे मीरगंज, शाही और फतेहगंज पश्चिमी जैसे विस्तृत क्षेत्रों की आग की घटनाओं को संभाला जाता है। इतने बड़े क्षेत्र के लिए एक ही वाहन होना चिंता का विषय माना जा रहा है।

स्टेशन पर कुल 08 फायरमैन और 01 एलएफएम तैनात मिले। रजिस्टर और ड्यूटी रिकॉर्ड सही पाए गए, लेकिन संसाधनों की कमी साफ नजर आई। निरीक्षण के दौरान यह भी पता चला कि चालक मनोज कुमार 5 अप्रैल 2026 से बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। एसडीएम ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कर्मचारियों को आग की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचने और रिस्पॉन्स टाइम सुधारने के निर्देश दिए, ताकि नुकसान को कम किया जा सके।निरीक्षण में यह भी सामने आया कि फायर स्टेशन फिलहाल एक अस्थायी भवन में संचालित हो रहा है, जबकि नगरिया कल्याणपुर में इसके स्थायी भवन के लिए भूमि पहले ही आवंटित की जा चुकी है। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होना प्रशासनिक सुस्ती को दर्शाता है।

Tags:    

Similar News