Bareilly News: होटल ताज में नाबालिग छात्रा के साथ युवक मिलने पर हंगामा, पुलिस हिरासत में आरोपी

Bareilly News: Bareilly News: बरेली के होटल ताज में नाबालिग छात्रा के साथ युवक मिलने पर हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की।

Update:2026-05-15 13:23 IST

Bareilly News(Photo-Social Media)

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर स्थित होटल ताज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक मिलने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना के बाद मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला।

आईटीआई की छात्रा के साथ होटल में रुका युवक

जानकारी के अनुसार वाराणसी निवासी 16 वर्षीय छात्रा बहेड़ी में रहकर आईटीआई की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि 25 वर्षीय मुजाहिद उसे बहला-फुसलाकर होटल ताज ले गया, जहां दोनों रात के समय रुके थे। सुबह करीब पांच बजे सूचना मिलने पर पुलिस और कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और छापेमारी की कार्रवाई की। इसके बाद दोनों को थाने ले जाया गया।

हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

घटना के बाद होटल के बाहर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने कहा कि होटल बिना सही पहचान पत्र और सत्यापन के नाबालिग लड़कियों को कमरे उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने आरोपी युवक के साथ-साथ होटल प्रबंधन पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार छात्रा के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं होटल के रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News