Bijnor News: डीएम जसजीत कौर ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की, बैराज-तटबंध का किया निरीक्षण

Bijnor News: बिजनौर में डीएम जसजीत कौर ने बाढ़ राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की, मध्य गंगा बैराज और रावली तटबंध का स्थलीय निरीक्षण कर निर्देश दिए।

Update:2026-08-14 11:05 IST

Bijnor Flood Update

Bijnor News:  जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय कक्ष में समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ जनपद में बाढ़ की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं फील्ड में रहकर बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति की लगातार निगरानी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, वहां तत्काल स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यकता के अनुसार प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को कठिनाई का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखी जाए।बैठक के उपरांत जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा मध्य गंगा बैराज एवं रावली तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया गयानिरीक्षण के दौरान संबंधित द्वारा अवगत कराया गया कि रावली तटबंध पर जलभराव की समस्या के दृष्टिगत कराए जा रहे सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण कर लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में बाढ़ से संबंधित अन्य आवश्यक कार्य भी समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा चुके हैं।

Tags:    

Similar News