BJP के दबंग विधायक संगीत सोम को स्वाइन फ्लू, अस्पताल में भर्ती

प्रदेश में स्वाइन फ्लू तेजी से फैलता जा रहा है। अब तक मेरठ में करीब 25 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।  बीजेपी के बाहुबली सरधना विधायक संगीत सोम को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में एडमिट किया गया है।

Update: 2017-08-05 08:13 GMT

मेरठ: प्रदेश में स्वाइन फ्लू तेजी से फैलता जा रहा है। अब तक मेरठ में करीब 25 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। बीजेपी के बाहुबली सरधना विधायक संगीत सोम को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में एडमिट किया गया है।

स्वाइन फ्लू की पुष्टि

- बीजेपी सरधना विधायक संगीत सोम को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

- पीए शेखर ने बताया कि उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई है।

- विधायक को स्वाइन फ्लू है इसकी पुष्टि सीएमओं डॉ.राजकुमार ने की है।

- शेखर ने बताया कि पिछले दिनों भी उन्हे खांसी, बुखार और जुकाम के चलते भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि अब उनकी तबियत में सुधार है।

मेरठ में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

- मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू से एक करनाल निवासी एक महिला की मौत हो गई है।

- अब तक करीब मेरठ के लैब में 25 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

Similar News