BJP MLC Candidate Santosh Singh: कौन हैं संतोष सिंह? जिन्हें भाजपा ने बनाया विधान परिषद के लिए उम्मीदवार

BJP MLC Candidate Santosh Singh: राजधानी के पूर्वी विधानसभा से उनके चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं थीं। लेकिन पार्टी ने उन्हें विधान परिषद के लिए टिकट देकर इस पर विराम लगा दिया है।

Update: 2024-03-09 12:34 GMT

कौन हैं संतोष सिंह? जिन्हें भाजपा ने बनाया विधान परिषद के लिए उम्मीदवार: Photo- Newstrack

BJP MLC Candidate Santosh Singh: संतोष सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। संतोष सिंह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वे छात्र नेता रहे हैं। लखनउ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे संतोष सिंह भाजपा के सक्रिय नेता हैं। राजधानी के पूर्वी विधानसभा से उनके चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं थीं। लेकिन पार्टी ने उन्हें विधान परिषद के लिए टिकट देकर इस पर विराम लगा दिया है। संतोष सिंह को लखनऊ से सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी बताया जाता है।

संतोष सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर आभार प्रकट किया 

वहीं संतोष सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश सदस्य विधान परिषद हेतु प्रत्याशी बनाकर मुझे यह सम्मान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व का मैं अपने हृदयतल की गहराई से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ। इस सम्मान और प्यार के लिए मैं पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आजीवन आभारी रहूँगा।

Tags:    

Similar News