Bulandshahr News: विद्युत विभाग का कारनामा, 20 लाख के 18 बकायेदारों को दिए नए बिजली कनेक्शन

Bulandshahr News: छतारी क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों पर नियमों की अनदेखी का आरोप, अधीक्षण अभियंता ने डिबाई एक्सईएन को सौंपी जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई।

Update:2026-11-18 22:57 IST

विद्युत विभाग का कारनामा, 20 लाख के 18 बकायेदारों को दिए नए बिजली कनेक्शन (Photo- Social Media)

Bulandahahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के कुछ अधिकारियों द्वारा बड़ा खेल करने का मामला प्रकाश में आया है। जनपद के छतारी क्षेत्र में कुछ अधिकारियों ने विभागीय नियमों की अनदेखी कर करीब 20 लाख रुपये से अधिक के 18 बकायेदारों को नियम विरुद्ध तरीके से नए कनेक्शन दे दिए। मामले का खुलासा होने पर विद्युत विभाग में हड़कंप मचा है। अब PVVNL के SE ने डिबाई के XEN को जांच सौंप दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जनपद भर में विद्युत विभाग का हजारों उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपए का बिजली बिल बकाया है।

विभागीय नियमों के अनुसार, यदि किसी परिसर या व्यक्ति पर बिजली बिल का बकाया है, तो बिना पूरी बकाया राशि जमा कराए उस स्थान या व्यक्ति को नया कनेक्शन जारी नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद संबंधित उपखंड के कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से छतारी क्षेत्र के 18 बड़े बकायेदारों को नए कनेक्शन देने का मामला सामने आया है। जिन पर करीब 20 लाख रुपये से अधिक का बकाया बताया जा रहा है।

इलाके के कई विद्युत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,जांच शुरू

विद्युत विभाग के इस कारनामे के उजागर होने के बाद संबंधित उपखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता (SE) शिशिर कुमार चाही ने इस पूरे प्रकरण की जांच डिबाई के अधिशासी अभियंता (XEN) को सौंप दी है।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि डिबाई एक्सईएन को पूरे मामले की गहनता से जांच कर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच आख्या के आधार पर प्रकरण में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News