Bulandshahr News: अनूपशहर के रिटायर्ड मंडी लिपिक पर 76 लाख रुपए के गबन का आरोप,FIR दर्ज

Bulandshahr News: अनूपशहर मंडी के सेवानिवृत्त लिपिक पर 76 लाख रुपये के गबन का आरोप, प्रभारी सचिव की तहरीर पर FIR दर्ज; पुलिस ने जांच शुरू की।

Update:2026-08-12 20:49 IST

Bulandshahr News: बुलंदशहर जनपद की अनूपशहर कृषि उत्पादन मंडी समिति के सेवानिवृत लिपिक पर सरकारी 76 लाख रुपए गबन करने का आरोप लगाते हुए मंडी प्रभारी सचिव ने मुकदमा दर्ज कराया है।मंडी समिति के प्रभारी सचिव नरेंद्र कुमार शर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई FIR में बताया कि मंडी समिति के सेवानिवृत लिपिक देव कुमार शर्मा 30 सितंबर 25 को सेवानिवृत हो गए थे। वर्ष 20 18 में उन्हें मंडी समिति ने रोकड़ रशीद जारी की थी। वर्ष 20 20 में आरोपी लिपिक का स्थानांतरण डिबाई मंडी समिति में हो गया। राशिद बुक जमा किए बिना डिबाई चले गए। वर्ष 2022 में पुनः डिबाई से अनूपशहर मंडी समिति में स्थानांतरण हो गया।

जिसके बाद वर्ष 2018 के रोकड़ रशीद का बिना मंडी समिति के अधिकारियों की अनुमति से गलत तरीके से वर्ष 2022-25 में रोकड़ रशीद का उपयोग कर आढ़ती व्यापारियों से रुपए की वसूली करते रहे। वसूली की गई रोकड़ को मंडी समिति के खाते में जमा नहीं की। फर्जी तरीके से पोर्टल पर डिमांड रकम घटाने, राशिद बुकी ऊपरी प्रति खाली छोड़कर कार्बन कॉपी पर 13,410 की हेरा-फेरी कर लगभग 76 लाख रुपए का गवन किया। प्रभारी सचिव का कहना है कि खुलासा होने पर आरोपी सेवानिवृत लिपिक ने संबंधित दस्तावेज अधिकारियों को नहीं दिए। आढ़ती व्यापारियों की पोर्टल पर बकाया रकम दिखने और शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ जांच समिति गठित की गई।

दबाव पड़ने पर आरोपी ने 75,99,350 रुपए मंडी समिति के खातों में जमा कर दिया। किंतु रकम की ब्याज 15,25,650 रुपए जमा नहीं किए। ब्याज की धनराशि जमा ना करने पर कानूनी कार्रवाई की गई है। सीओ भारत सोनकर ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है।

Tags:    

Similar News