Bulandshahr News: पुलिस मुठभेड़, किसान हत्याकांड के दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

Bulandshahr News: बुलंदशहर में किसान मुकेश सोलंकी हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने तमंचे और कारतूस बरामद करने का दावा किया।

Update:2026-08-05 10:58 IST

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। आज तड़के चोला थाना क्षेत्र में किसान मुकेश सोलंकी हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में लंगड़े हो गए। CO दीपक कुमार ने बताया कि 3 अगस्त को भू विवाद के चलते ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मुकेश सोलंकी की हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ मेंअनिल सोलंकी और जितेश घायल हुए है।

तमंचा बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़

चोला थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी मुकेश सोलंकी की 3 अगस्त को गोलियां मारकर उस समय हत्या कर दी गई थी जब विवादित भूमि की पैमाइश के न बाद फोन कर मुकेश सोलंकी को मौके पर बुलाया गया था। सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि चोला थाना पुलिस ने हत्यारोपी अनील सोलंकी पुत्र थान सिंह और जितेश पुत्र गोपाल सिंह निवासीगण दाऊदपुर को गिरफ्तार किया था

आज तड़के पुलिस दोनों को उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचों को बरामद करने आरोपियों के साथ गई थी, तभी पहले से छुपाया गए तमंचे को निकाल आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों घायल हो गई। घायल अवस्था में हत्यारोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो तमंचे, कारतूस बरामद किए है।

Tags:    

Similar News