Bulandshahr News: 20 घंटे से जारी रेस्क्यू के बावजूद छात्रा का सुराग नहीं, डीएम ने कार्रवाई का दिया भरोसा
Bulandshahr News :मूसलाधार बारिश के बीच खुले नगर पालिका नाले में गिरी 10 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप का 20 घंटे बाद भी पता नहीं चला। NDRF, प्रशासन और स्थानीय टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।
Bulandshahr News
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते खुला नाला 10 साल की मासूम छात्रा चारु कश्यप को निगल गया।20 घंटे से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद अभी तक छात्रा का सुराग तक नहीं लग सका है। हालांकि डीएम, एसएसपी, पालिकाध्यक्ष, रात भर NDRF और पालिका की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे रहे। डीएम कुमार हर्ष ने दो टूक कहा कि दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी
बुलंदशहर के मोहल्ला साठा निवासी रिंकू कश्यप की 10 साल बेटी चारु सुशीला पब्लिक स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ती है। मंगवार।को टीम घंटे की बारिश से शहर पानी पानी हो गया। गली मोहल्लों सड़को में पानी भर गया, पालिका के नाले भी उफान पर थे। बारिश के बीच साढ़े 12 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद चारु बस्ता स्कूल में छोड़कर घर के लिए निकल गई, बारिश हो रही थी, बारिश से बचने को चारु नाले के ऊपर पड़ी पटियाओ के ऊपर से जा रही थी कि इसी बीच वो अचानक नाले में जा गिरी, उसे पानी भरा होने के कारण पता ही नहीं चला कि आगे नाला खुला है या नहीं,
पल भर में छात्रा को निगल गया नाला
चारु ने शोर मचाया, मगर जैसे ही स्थानीय लोग और राहगीर छात्रा को पकड़ने को भागे नाला छात्रा को निगल गया, परिजन, प्रशासन परेशान हो उठा
20 घंटे का रेस्क्यू, नतीजा सिफर
नगरपालिका , स्थानीय गोताखोर, NDRF की टीमें बुलाई गई, JCB से नाले के लेंटर और पटिया तोड़ी जाने लगी, नाला खोला गया, लेकिन अभी तक मासूम छात्रा चारु कश्यप का सुराग तक नहीं लग सका। रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चला, अधिकारी, पब्लिक डटी रही, मगर चारु का सुराग नहीं लगा, अभी भी रेस्क्यू जारी है।
हादसे के लिए स्कूल प्रशासन और पालिका जिम्मेदार: रिंकू
रिंकू कश्यप ने बताया कि बारिश में जल भराव के हालात होने पर बच्चों को स्कूल द्वारा हैंड ओवर करना चाहिए था, यही नहीं नगरपालिका का नाला खुला न होता तो शायद बच्ची नाले में नहीं गिरती, रिंकू की माने तो उसने बेटी को स्कूल से लाने के लिए अपने बेटे को भेजा था,घर चारु स्कूल से बारिश में घर के लिए जा चुकी थी
दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: जियाउर्रहमान
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान ने हादसे के लिए नगर पालिका को उत्तरदायी ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि बुलंदशहर दो तीन घंटे की बारिश नहीं झेल पाया, नगर पालिका का खुला नाला मासूम बच्ची को निगल गया
ईश्वर पर भरोसा: चेयरपर्सन
पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल बोली कि ईश्वर से प्रार्थना है कि बच्ची सकुशल मिल जाए, हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है ये तो बाद में देखेंगे
होगी सख्त कार्रवाई: डीएम
बुलंदशहर के डीएम कुमार हर्ष ने बताया स्कूल प्रशासन को छात्र को हैंडओवर करना चाहिए था यही नहीं आर्थरिटी की भी लापरवाही सामने आई है। स्कूल प्रशाशन के खिलाफ FIR दर्ज कराई जा रही हैं,जब कि संबंधित आर्थिटी के संबंधित लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।