Bulandshahr News:: बीबी नगर में हुई मुठभेड़, 5 बदमाश गिरफ्तार, जिनमें एक हुआ लंगड़ा

Bulandshahr News:बीबी नगर में पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल, 5 गिरफ्तार; अवैध हथियार और वाहन बरामद.

Update:2026-08-14 08:34 IST

Bulandshahr BB Nagar Police Encounter

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के बीबी नगर थाना पुलिस की पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार हुए है। जिनमें एक बदमाश समीर लंगड़ा हो गया। गिरफ्तार बदमाशों पर हापुड़ और बुलंदशहर जनपद के अलग अलग थानों में आधा आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।स्याना के सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि बीती रात बीबी नगर थाना पुलिस वाहन चैकिंग कर रही थी कि तभी चंदपुरा नहर की तरफ बाइक और पिकअप सवार बदमाश पुलिस को देख भागने लगे, थाने की पुलिस टीमों ने बदमाशों को घेराबंदी की तो बाइक सवार

बदमाशों में पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, आत्म रक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान समीर पुत्र कासिम निवासी पिलखुवा के रूप में हुई है। जब कि पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मनीष उर्फ चिन्टू पुत्र कुलदीप, निवासी रझैड़ा सिम्भावली, उवैश पुत्र आरिफ, निवासी वैठ, सिम्भावली, आसिफ पुत्र सलीम

निवासी हापुड़, दानिश पुत्र रियाजुद्दीन निवासी फरीदनगर, भोजपुर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।घायल बदमाश समीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । गिरफ्तार बदमाशों पर आधा आधा दर्जन से अधिक हापुड़ और बुलंदशहर जनपद के थाने में मामले दर्ज है।पुलिस ने 2 अवैध तमंचे, कारतूस, 14,800 रुपये की नगदी, बाइक और पिकअप गाड़ी, एक भैसा आदि बरामद किया है।

Tags:    

Similar News