Bulandshahr News: बुलंदशहर में डबल मुठभेड़: शौहदे और दो गौकश सहित तीन बदमाश हुए लंगड़े

Bulandshahr News: बुलंदशहर में पुलिस की दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी फैजान और गौकशी के आरोपी दिलशाद व गुलफाम गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ll

Update:2026-11-27 07:54 IST

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में योगी फोर्स एक्शन मोड में है। बीती रात बुलंदशहर में हुई डबल मुठभेड़ हुई, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा में छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी शौहदा फैजान मुठभेड़ में लंगड़ा हुआ है। जो कि अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में गौ काशी के आरोपी दिलशाद और गुलफाम पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों तीनों बदमाशों को अस्पतालों में भर्ती कराकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

छात्रा से छेड़छाड़ की तो मां ने शौहदे की चप्पलों से की थी धुनाई

बुलंदशहर के खुर्जा में 48 घंटे पहले 11 साल की कक्षा 6 की छात्रा से खुर्जा के रहने वाले एक गैर संप्रदाय के युवक फैजान ने सरे राह छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित छात्रा का आरोप था कि पिछले कई दिनों से फैजान उसका पीछा कर परेशान कर रहा था। पीड़ित छात्रा ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। बस फिर क्या था छात्रा की माँ ने शौहदे को पकड़ उसकी चप्पल से दे दना दन धुनाई कर डाली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एक्शन में आई पुलिस ने शौहदे को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया

 योगी फोर्स का एक्शन: हिन्दू छात्रा से की छेड़छाड़ तो कर दिया लंगड़ा

खुर्जा के कार्यवाहक को दीपक तिवारी ने बताया कि देर रात को खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस टीम फैजान को निशान दही पर तमंचा बरामद करने गई थी कि इसी दौरान फैजान ने छुपाए गए लोडेड गमंचे को निकाल पुलिस हिरासत से फरार होने का प्रयास किया और नॉलिज टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से फैजान पुत्र छोटन्ना निवासी ग्राम मालगोसा खुर्जा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए है।

अहमदगढ़: मुठभेड़ में गौकश दिलशाद और गुलफाम हुए लंगड़े

वही दो घंटे बाद  बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में भी पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। शिकारपुर के सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि 25/26 नवंबर की रात को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में गौकशी की वारदात को अंजाम दे उनके अवशेष दबा गौकश फरारा हो गए थे। पुलिस टीमें गौकशों की तलाश में जुटी थी। देर रात को वाहन चैकिंग के दौरान खेलिया पुल के पास बाइक सवार गौकश पुलिस को देख पीछे मुड़कर भागने लगे, पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में दो बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायल गौकशों की पहचान दिलशाद पुत्र मुंशी निवासी ग्राम मलकपुर और गुलफाम पुत्र शौकत निवासी ग्राम बरारी थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई। गौकशी के आरोपी दिलशाद पर अलग अलग थानों में 10 मामले दर्ज है। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल कराया भर्तीपुलिस ने बाइक, दो तमंचे, पशु बाद में प्रयुक्त होने वाले उपकरण आदि बरामद किए है। पुलिस दोनों मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Tags:    

Similar News