Bulandshahr: स्याना के अस्पताल में बाइक चोरी की वारदात CCTV में कैद, तहरीर के बाद भी FIR दर्ज नहीं
Bulandshahr News: बुलंदशहर के स्याना स्थित महालक्ष्मी हॉस्पिटल के बाहर से मरीज के तीमारदार की बाइक चोरी हो गई। वारदात CCTV में कैद है। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर और फुटेज देने के बावजूद पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की।
Bulandshahr News
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के स्याना कोतवाली क्षेत्र में एक हॉस्पिटल के बाहर खड़ी मरीज के तीमारदार की बाइक चोर चोरी कर फरार हो गया। बाईं चोरी की लाइव वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, मगर स्याना कोतवाली पुलिस ने CCTV में कैद चोर को पकड़ना तो दूर तहरीर और CCTV फुटेज देने के बावजूद FIR दर्ज करना तक मुनासिब नहीं समझा। कोतवाली पुलिस की ऐसे मामलों में विलंबता से FIR दर्ज करने की पॉलिसी से चोरों के हौंसले बुलंद हो रहे है।
CCTV में कैद चोर पुलिस गिरफ्त से दूर
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी हॉस्पिटल में बीती रात अमित शर्मा पुत्र सुशील शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे थे। बाइक अस्पताल के बाहर बाइक खड़ी की और किसी काम से अंदर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाशने के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका।इसके बाद पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। हॉस्पिटल के CCTV कैमरे चैक किए गए, तो CCTV कैमरे में एक युवक बाइक लॉक खोलकर बाइक चोरी कर ले जाता हुआ कैद हुआ। जिसके बाद पीड़ित युवक ने स्याना कोतवाली पहुंचकर बाइक चोरी की तहरीर दी। CCTV कैमरे की फुटेज भी कोतवाली में मिले पुलिस अधिकारी को दी। हालांकि तहरीर दिए जाने के बाद समाचार लिखे जाने तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं हो सकी है।
हॉस्पिटल गार्ड सोता रहा, चोर बाइक ले उड़ा ?
स्याना के SHO रामनारायण सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल के बाहर गार्ड तैनात था, चोर चाबी लगाकर बाई ले गया। बाइक चोर की तलाश में पुलिस जुटी है। FIR दर्ज करेंगे। बड़ा सवाल ये है कि CCTV कैमरे में कैद चोर पुलिस की गिरफ्त से तो दूर है ही मगर ऐसे मामलों में FIR तत्काल दर्ज न किए जाने से अपराधियों के हौसले बुलंद होते है। पीड़ित भी आर्थिक और मानसिक शोषण वहन करता हैं।