Bulandshahr News: सिकन्द्राबाद मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर विनोद कालिया हुआ लंगड़ा, पैर में लगी गोली
Bulandshahr News : सिकन्द्राबाद में नवागत सीओ दीपक श्रीवास्तव के चार्ज लेते ही पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश।
Bulandshahr Encounter
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के सिकंद्राबाद में नवागत सीओ दीपक श्रीवास्तव ने चार्ज लिया ही था कि कुछ घंटे बाद ही बदमाशों पर बुलेट एक्शन शुरू करा दिया। सिकन्द्राबाद कोतवाली पुलिस से हुई मुठभेड़ में
हिस्ट्रीशीटर बदमाश विनोद कालिया पैर में पुलिस की गोली लगने से लंगड़ा हो गया, CO दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस नेतमंचा, बाइक, लैपटॉप, चांदी का सिक्का आदि बरामद किया है। घायल बदमाश को CHC में भर्ती कराया गया है।
चार्ज लेते ही CO का बुलेट एक्शन शुरू
सिकन्द्राबाद सीओ का मंगलवार को दीपक श्रीवास्तव ने कार्य भार ग्रहण किया हो था कि कुछ घंटे बाद ही सीओ नेबदमाशों पर बुलट एक्शन शुरू करा दिया। सीओ दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि सिकंद्राबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ संतपुरा बंबे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे कि एक बाइक सवार बदमाश पुलिस को देख भागने लगा, पीछा करने पर बाइक दौड़ा ली, इसी दौरान बदमाश को बाइक स्लिप हो गई।
पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, एक गोली बदमाश के पैर में लगी, घायल बदमाश को पहचान विनोद उर्फ कलिया पुत्र देवेंद्र निवासी सिरोधन थाना सिकन्द्राबाद के रूप में हुई। घायल बदमाश को CHC में भर्ती कराया गया है। तमंचा, कारतूस, बाइक, लैपटॉप, चांदी का सिक्का, 25 हजार रुपए की नगदी आदि बरामद हुए है, सिकन्द्राबाद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है,लूट चोरी के 7 मामले इसके खिलाफ दर्ज है।बता दें 12 मई को SDM कॉलोनी में रामकिशन के घर के ताले तोड़कर 2 लाख रुपये की नगदी , लाखों के आभूषण चोरी करने की वारदात में विनोद कालिया वांछित चल रहा था