Bulandshahr News: परीक्षा केंद्र पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दोस्त की जगह एग्जाम देते मुन्नाभाई गिरफ्तार

Bulandshahr News: सिकंदराबाद के जैन इंटर कॉलेज में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक जांच में सॉल्वर अजीत गिरफ्तार, फर्जीवाड़ा उजागर।

Update:2026-06-11 09:53 IST

Sikandrabad Police Recruitment Exam

Bulandshahr News: सिकन्द्राबाद के जैन इंटर कॉलेज में यूपी पुलिस परीक्षा में सॉल्वर अजीत निवासी एटा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह अपने दोस्त अनिल की जगह परीक्षा देने आया था। अजीत ई बायोमेट्रिक मिस मैच होने पर पकड़ा गया।पुलिस ने आरोपी के पास से आधार कार्ड, प्रवेश पत्र और ओएमआर शीट बरामद की है। पुलिस ने अजीत और अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसे आज जेल भेजा जायेगा।यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन बुलंदशहर के सिकंदराबाद में अपने दोस्त को जगह परीक्षा देता एक साल्वर गिरफ्तार हुआ है।

इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ शाही ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि जैन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद k केंद्र व्यवस्थापक सुधीर सोलंकी और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अंकित सिंह ने जानकारी दी कि जब परीक्षार्थियों कीई बायोमेट्रिक हो रही थी तब अजीत पुत्र रूपकिशोर निवासी जिटौली निधौली कलां एटा ई बायो मीट्रिक मिस मैच होने पर पकड़ा गया। अजीत परीक्षार्थी अनिल पुत्र देवेंद्र निवासी जिटौली एटा के स्थान पर परीक्षा देने आया था।पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया, आधार कार्ड, OMR शीट आदि बरामद की। अजीत और अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Tags:    

Similar News