Bulandshahr Election Seat Survey: बुलंदशहर जिले की सर्वे रिपोर्ट

Bulandshahr Parliament and Assembly Seat: बुलंदशहर जिला की दो विधानसभा- सिकंदराबाद एवं खुर्जा (सु.)- गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के अंतर्गत आता है.

Newstrack :  Network
Update:2024-10-06 20:39 IST

Bulandshahr Parliament and Assembly Election Seat Survey 

बुलंदशहर जिला के अंतर्गत सात विधानसभा- सिकंदराबाद, बुलंदशहर, श्याना, अनुपशहर, डिबई, शिकारपुर एवं खुर्जा (सु.), आता है. बुलंदशहर जिला की दो विधानसभा- सिकंदराबाद एवं खुर्जा (सु.)- गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के अंतर्गत आता है.

64 - सिकंदराबाद विधानसभा

2017 के चुनाव में सिकंदराबाद विधानसभा में भाजपा की उम्मीदवार बिमला सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के डा. महेश शर्मा ने बढ़त ली थी. भाजपा ने सिकंदराबाद विधानसभा में 1993, 2012 एवं 2017 में जीत दर्ज की है. 




सिकंदराबाद विधानसभा का जातिगत विवरण 




65- बुलंदशहर विधानसभा

भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के आकस्मिक देहांत के पश्चात 2020 में हुए बुलंदशहर विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार उषा सिरोही ने जीत दर्ज की थी और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के भोला सिंह जी ने बढ़त ली थी. बुलंदशहर विधानसभा में 1996, 2002 एवं 2017 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है 




बुलंदशहर विधानसभा का जातिगत विवरण




66 - श्याना विधानसभा

2017 के चुनाव में श्याना विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार देवेंद्र ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के भोला सिंह जी ने बढ़त ली थी. श्याना विधानसभा में 1991, 1993, 2007 एवं 2017 के चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी. 


श्याना विधानसभा नगर विधानसभा का जातिगत विवरण 




67- अनूपशहर विधानसभा

2017 के चुनाव में अनूपशहर विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार संजय ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के भोला सिंह जी ने बढ़त ली थी. अनूपशहर विधानसभा में 1991, 1993 एवं 2017 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है. 


अनूपशहर विधानसभा का जातिगत विवरण




68 - डिबई विधानसभा

2017 के चुनाव में डिबई विधानसभा में भाजपा की उम्मीदवार डॉ. अनीता लोधी राजपूत ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के भोला सिंह ने बढ़त ली थी. डिबई विधानसभा में 1991, 1993, 1996 एवं 2017 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है.


डिबाई विधानसभा विधानसभा का जातिगत विवरण




69- शिकारपुर विधानसभा

शिकरपुर विधानसभा 2008 परिसीमन के पूर्व सुरक्षित थी. 2017 के चुनाव में शिकारपुर विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार अनिल कुमार ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के भोला सिंह जी ने बढ़त ली थी. शिकारपुर (सु.) विधानसभा में 1991, 1993, 2002 एवं 2017 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी. 


शिकारपुर विधानसभा का जातिगत विवरण 


 



70- खुर्जा (सु.) विधानसभा

खुर्जा (सु.) विधानसभा 2008 परिसीमन के बाद सुरक्षित हुई. 2017 के चुनाव में खुर्जा (सु.) विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार विजेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के डॉ. महेश शर्मा ने बढ़त ली थी. खुर्जा विधानसभा में 1993,1996 एवं 2017 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी.




खुर्जा (सु.) विधानसभा का जातिगत विवरण





Tags:    

Similar News