Chandauli News: विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव का प्रयास लाया रंग, स्वास्थ्य केंद्र का होगा कायाकल्प

Chandauli News: चहनियां में 20 बेड अस्पताल निर्माण को शासन की नई मंजूरी मिली। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव की पहल से 15 साल पुरी परियोजना को रफ्तार मिली।

Update:2026-05-23 21:47 IST

विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव का प्रयास लाया रंग, स्वास्थ्य केंद्र का होगा कायाकल्प (Photo- Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद के चहनियां क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर सामने आई है। करीब 15 वर्षों से अधर में लटका 20 बेड के अस्पताल निर्माण का सपना अब जल्द पूरा होने जा रहा है। वर्ष 2009-10 में इस अस्पताल परियोजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन बाद में मामला एसआईटी जांच में फंस गया और निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया। वर्षों तक फाइलों में दबी यह योजना अब दोबारा गति पकड़ चुकी है।

विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव की पहल से कार्रवाई शुरू

उत्तर प्रदेश शासन ने अस्पताल निर्माण के लिए नई प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही तमाम प्रशासनिक अड़चनें भी दूर कर दी गई हैं। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव की पहल और लगातार प्रयासों का इस मामले में अहम योगदान माना जा रहा है। विधायक की याचिका पर विधानसभा समिति ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया, जिसके बाद विभागीय स्तर पर तेजी से कार्रवाई शुरू हुई।

अस्पताल के शेष निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और बिड खोली जा चुकी है। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अनुबंध होने के बाद 12 महीने के भीतर अस्पताल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाना चाहिए। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी

इस अस्पताल के बन जाने से चहनियां सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक गंभीर बीमारी या इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को वाराणसी या जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की भारी परेशानी होती थी। अस्पताल शुरू होने के बाद क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही इलाके में उपलब्ध हो सकेंगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।

Tags:    

Similar News