Chandauli News: नहर के पक्की कारण में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

Chandauli News: चंदौली के शहाबगंज ब्लॉक स्थित गोविंदीपुर रजवाहा में चल रहे नहर पक्कीकरण कार्य में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए किसान विकास मंच ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Update:2026-05-18 15:46 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत गोविंदीपुर रजवाहा में कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता व भ्रष्टाचार को लेकर किसान विकास मंच ने गंभीर आरोप लगाया है।किसान विकास मंच में किसान नेताओं का आरोप है की शहाबगंज ब्लॉक के गोविंदीपुर नहर में हेड से नौ किलोमीटर दूर तक नहर को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 4 करोड़ का बजट शासन द्वारा आवंटित हुआ है। सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी वाराणसी द्वारा यह काम कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग इसके द्वारा कराया जाए रहे कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा है। 

जब किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह की नजर सेमरा फाल पर ठेकेदार द्वारा लगाए गए कुलावो पर पड़ी।तो कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई कमियां मिली, सेमरा फाल के पश्चिम तरफ पहले सिंचाई विभाग द्वारा दो नालियों में लोहे के छः इंच के दो कुलावे लगाये गये थे। ठेकेदार को जो बजट आवंटन है उसमें पुराने जर्जर कुलावे को उखाड़ कर नये सीमेंट ह्यूम पाइप छः इंच का लगाना है।साथ ही वहां पर दस फुट गहराई को देखते हुए कुलावों को पानी से भरी नहर में बंद करने के लिए ढांचा भी बनाना चाहिए,ताकि कुलावा बंद करने में कोई डूबने न पाए।

यही नहीं नहर के बाहर नाली का निर्माण है जबकि उसका कुलावा को बंद कर दिया गया है उसमें पाइप नहीं लगाई है है। दूसरा कुलावा उखाड़ा भी नहीं गया बल्कि उसी लोहे के सड़े कुलावे के मुंह पर नहर की तरफ से प्लास्टिक की छ ईंंच की रद्दी क्वालिटी का कुलावा लगा दिया गया है। प्लास्टिक कुलावा इतना रद्दी है कि कोई भी उसको हांथ से तोड़ देगा।

भीषण गर्मी में सीमेंट के जोड़ाई को जूट के बोरों या खर पतवार पुआल और ईंट पत्थर से दबाकर चार वक्त तराई करना चाहिए।तराई भी नहीं की जा रही है।जिससे सीमेंट की जुड़ाई खराब हो रही है।जब शिकायत के लिए किसान नेताओं ने अवर अभियंता रत्नेश यादव को फोन किया तो उनका फोन नहीं उठा,यह भी शिकायत है की वह फोन नहीं उठाते।अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार और सहायक अभियंता राकेश तिवारी से समस्या बताई गई।संगठन मंत्री राम अवध सिंह अधिकारियों से मांग किया कि तत्काल दोनों कुलावों को उखाड़ा जाय और स्टैंडर्ड क्वालिटी की ह्यूम पाइप लगायी जाय।कुलावों को नहर चलते वक्त बंद करने की स्थायी व्यवस्था भी किया जाय।

गुणवत्ता विहीन कार्य कराने वाली सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया जाय।अवर अभियंता रत्नेश यादव को निलंबित किया जाय वह किसानों का फोन नहीं उठाता है।किसान विकास मंच ने चेतावनी दिया की अगर कार्य करने वाली कंपनी तथा अवर अभियंता पर कार्यवाही नहीं होती है तो जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद किया जाएगा।इस संबंध में अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर बिजयमल मौर्य, राहुल सिंह,राम अवध सिंह, शांतनु तिवारी,दीपक सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Tags:    

Similar News