Chandauli News: शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, प्रेमिका ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Chandauli News: चंदौली में एक युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शोषण करने और अब दूसरी शादी की तैयारी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से न्याय, सुरक्षा और आरोपी की शादी रुकवाने की मांग की है।
Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक पीड़िता ने अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गोरारी गांव निवासी अंकित सिंह ने शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया और अब दूसरी शादी करने की तैयारी में है।
पीड़िता ने बताया कि वह और आरोपी एक साथ मऊ में डूडा विभाग में कार्य करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि अंकित सिंह ने शादी का वादा कर उसके साथ करीब पांच साल तक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, जनवरी 2024 में मऊ स्थित राम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी भी की गई।पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद जब उसने आरोपी से साथ रहने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा और धीरे-धीरे दूरी बनाने लगा। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया था। हालांकि बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपी अब 5 मई 2026 को दूसरी शादी करने जा रहा है। युवती को इसकी जानकारी मिली तो 1 मई 2026 को गोधना मोड़ स्थित द पार्क ग्रीन में आयोजित तिलक समारोह में पहुंचकर मैने डायल 112 पर सूचना दी।पीड़िता का आरोप है कि मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने उसकी मदद करने के बजाय उसे ही धमकाया और कहा कि यदि उसने कोई हंगामा किया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। वहीं, आरोपी पक्ष द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।समाधान दिवस में पीड़िता ने प्रशासन से आरोपी की प्रस्तावित शादी रुकवाने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और उसे वैधानिक रूप से उसका अधिकार दिलाने की मांग की है। मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।