Chandauli News: 27 गावो के बाढ़ पीड़ित किसानों को दिया जाएगा मुआवजा, 1790 किसानों की सूची बनकर तैयार

Chandauli News: इन किसानों को राहत मुआवजा राशि देने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। लेखपालों द्वारा मौके पर जाकर सर्वे करने के बाद कुल 27 गांव के 1790 किसानो की फसलों के नुकसान होने के बाद चिन्हित किया गया है।

Report :  Ashvini Mishra
Update:2024-10-09 11:20 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील के 27 गांव के किसानो की बाढ़ के दौरान खराब हुई फसलों के मुआब्ज़ा देने की कार्यवाही की जा रही है। गंगा में बाढ़ आने के कारण गंगा तटवर्ती इलाकों के 27 गांव के 1790 किसानो की सूची बनाकर तैयार है।जांच के बाद इन किसानों को के खाते में 40000 रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से खराब फसलों की, जिसका जितना नुकसान है, उस हिसाब से मुआवजा राशि दी जाएगी। आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील के गंगा तटवर्ती इलाके में गंगा में बढ़ा आने के कारण 27 गांवो के किसानों की फैसले पानी से बर्बाद हो चुकी है।

इन किसानों को राहत मुआवजा राशि देने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। लेखपालों द्वारा मौके पर जाकर सर्वे करने के बाद कुल 27 गांव के 1790 किसानो की फसलों के नुकसान होने के बाद चिन्हित किया गया है।चिन्हित किसानों को मुआब्जा देने की कार्रवाई की जा रही है। मुआब्जा की राशि 40000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से निर्धारित की गई है, जितना जिसका रकबा पड़ेगा उस हिसाब से ऑटोमेटिक कंप्यूटर उसके खाते में पैसा भेज देगा। गंगा के तटवर्ती इलाकों के दिया, प्रसहटा, नादी निधौरा, हसनपुर तिरगावा आदि गांवो के किसानों को चिन्हित किया गया है।

इस संबंध में उप जिला अधिकारी अनुपम मिश्रा ने बताया कि सकलडीहा तहसील क्षेत्र के गंगा के तटवर्ती इलाकों के 27 गांव के 1790 किसानों की फसल गंगा में पानी बढ़ने के कारण बर्बाद हुई थी। इन किसानों को मुआवजा राशि दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। लेखपालों द्वारा कुल 1790 किसानों को चिन्हित किया गया है और उसकी सूची बनाकर ऑनलाइन मुख्यालय को प्रेषित की जा रही है।मुख्यालय द्वारा किसानों के खाते में मुआब्जा की राशि भेजी जाएगी।

Tags:    

Similar News