Chandauli News: मंत्रियों को टक्कर देंगी पदमा किन्नर, दलबल के साथ किया नामांकन

Chandauli News: पदमा किन्नर अपने दलबल के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर नामांकन किया और कहा कि यहां की जनता को विकास की नई गाथा लिखने के लिए चुनाव मैदान में उतरी हूं।

Report :  Ashvini Mishra
Update:2024-05-13 22:04 IST

पदमा किन्नर ने किया नामांकन। (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली संसदीय क्षेत्र में अब मंत्रियों को टक्कर देने के लिए किन्नर भी मैदान में आने के लिए सोमवार को नामांकन दलबल के साथ कलेक्ट्रेट करने के लिए पहुंची। पदमा किन्नर ने जनता के पर भरोसा करते हुए जीत का दावा भी किया। आपको बता दें कि चंदौली संसदीय क्षेत्र से जहां दो बार सांसद रहे भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे चुनाव मैदान में हैं। वहीं पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह तथा बसपा के सत्येंद्र मौर्य को टक्कर देने के लिए पदमा किन्नर भी मैदान में उतर चुकी हैं। पदमा किन्नर अपने दलबल के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर नामांकन किया और कहा कि यहां की जनता को विकास की नई गाथा लिखने के लिए चुनाव मैदान में उतरी हूं। जीतने के बाद विकास कार्य को साकार करूंगी।

दलबल के साथ किया नामांकन

हालांकि पदमा ने अपने समुदाय के केवल 50 वोटों के सहारे इतनी बड़ी लड़ाई लड़ने की ठानी है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। नामांकन के पांचवें दिन जहां 8 उम्मीदवारों ने नामांकन किया वही अब तक चंदौली में राजनैतिक दलों के साथ ही 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। अभी तक 43 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है।चंदौली संसदीय क्षेत्र में अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के पांचवें दिन 8 निर्दलीय व पंजीकृत दल के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।आज नामांकन दाखिल करने वालों में पहली बार यहां से पदमा किन्नर ने नामांकन दाखिल किया, जबकि प्रगतिशील मानव समाज पार्टी उर्मिला अब तक एक मात्र महिला प्रत्याशी तौर पर आधी आबादी की उपस्थिति दर्ज की है। पदमा किन्नर ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विधवा आश्रम जैसे महत्वपूर्ण व बुनियादी जरूरतों को लेकर चुनावी मैदान में उतरने की बात कही।

अब तक 21 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

चंदौली के पंडित दीनदयाल नगर में किन्नर समुदाय के सोनू किन्नर ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ाई लड़कर भाजपा सरकार में जीत हासिल किया है। उसी तर्ज पर पदमा किन्नर भी संख्या में भले ही कम हो लेकिन जीतकर इतिहास लिखना चाहती है। इस प्रकार अब तक यहां से कुल बसपा, सपा, भाजपा सहित 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। आज 5 लोगों द्वारा नामांकन पत्र खरीद के साथ ही 43 प्रत्याशियों ने यहां से अब तक अपना नामांकन पत्र खरीदा है।

Tags:    

Similar News