Chitrakoot News: चित्रकूट में BUSA के नए अध्यक्ष बने स्वप्निल अग्रवाल, नई कार्यकारिणी गठित

Chitrakoot News: चित्रकूट में बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई। स्वप्निल अग्रवाल अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह सचिव और रचित अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने.

Update:2026-08-04 23:07 IST

चित्रकूट में BUSA के नए अध्यक्ष बने स्वप्निल अग्रवाल, नई कार्यकारिणी गठित (Photo- Newstrack)

Chitrakoot News: चित्रकूट में बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल एसोसिएशन की जनपद इकाई का पुनर्गठन किया गया। एसोसिएशन ने निजी विद्यालयों के मॉडल में सुधार और शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़ी नीतियों को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष नवल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से श्री जी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक स्वप्निल अग्रवाल को जिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में स्वप्निल अग्रवाल के सिर पर अध्यक्ष पद का सेहरा सजाया गया। इसके साथ ही सुनील कुमार सिंह को सचिव और रचित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सी.एम. पाठक और मिन्हाज आलम को संरक्षक मंडल में मनोनीत किया गया।

शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के विकास पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान जिले के निजी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने और विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा संयुक्त रूप से शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

कई विद्यालयों के प्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल्स एसोसिएशन की मुख्य समिति के अध्यक्ष नवल किशोर, मुख्य समिति के अजय अग्रवाल, सचिव डॉ. मनीष गुप्ता, अंकित कुशवाहा, श्याम निगम और श्रेयांश सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया। इनमें सेंट थॉमस स्कूल से फादर बास्टिन, सुषमा स्वरूप से अपर्णा पांडे, एपीएस से प्रतीक गुप्ता तथा स्वतंत्र, संतोष तैलंग, मिहिर आनंद, विकास और राकेश साहू भी मौजूद रहे। बैठक में निजी विद्यालयों के बीच सहयोग बढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर सहमति जताई गई।

Tags:    

Similar News