Chitrakoot कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण से श्रद्धालु परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Chitrakoot News: कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में दुकानदारों के अतिक्रमण से श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ी। सभासद ने डीएम-एसपी से हटाने की मांग की।
Chitrakoot News
Chitrakoot News: कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमणकारियों की मनमानी के चलते धर्मनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बावजूद दुकानदारों ने परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह कब्जा जमा लिया है। इससे सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं को परिक्रमा लगाने में दिक्कत हो रही है।
सावन माह में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कामदगिरि की परिक्रमा लगाने पहुंच रहे हैं। सुबह से शाम तक परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा रहता है। ऐसे में मार्ग पर हुए अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।समाजसेवी एवं सभासद शंकर यादव ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि रामायण दर्शन के पास एक दुकानदार ने धार्मिक किताबें बेचने के लिए परिक्रमा मार्ग की ओर कब्जा कर रखा है। इसके अलावा रामायण दर्शन की बाउंड्री के पास भी कई दुकानें अनाधिकृत रूप से संचालित हो रही हैं। पानी की टंकी के सामने भी दुकानें लगा दी गई हैं।इसी तरह भरत मिलाप मंदिर के समीप डंडा सरकार क्षेत्र में भी परिक्रमा मार्ग पर चाय की दुकान लगाकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की गई है। सभासद का कहना है कि जगह-जगह कब्जे के कारण परिक्रमा मार्ग धीरे-धीरे संकरा होता जा रहा है और श्रद्धालुओं को निकलने में परेशानी हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर जिम्मेदार विभाग केवल औपचारिक कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कामदगिरि परिक्रमा मार्ग को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सदर, सीओ सिटी और नगर पालिका को परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने