Chitrakoot: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कामदनाथ दरबार में टेका माथा, हनुमानधारा का भी किया दर्शन

Chitrakoot: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने भगवान कामदनाथ के दरबार पहुंचकर माथा टेका। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उन्होंने पूजन-अर्चन किया।

Update: 2023-12-04 12:19 GMT

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने चित्रकूट के कामदनाथ दरबार में टेका माथा (न्यूजट्रैक)

Chitrakoot News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को भगवान कामदनाथ के दरबार पहुंचकर माथा टेका। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उन्होंने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद साधु-संतों से मुलाकात कर कामदनाथ प्रमुख द्वार के बनने वाले नए मंदिर के प्रस्तावित नक्शे को देखा। फिर वह हनुमानधारा दर्शन करने पहुंचे। राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में एक दिन पहले रविवार की शाम राज्यपाल का मुख्यालय आगमन हुआ था। पहले दिन वह तुलसी पीठ में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। इसके बाद वह मुख्यालय कर्वी स्थित सर्किट हाउस में ठहरे।


सोमवार को सुबह राज्यपाल ने धर्मनगरी के अपने पुराने मित्रों, जनप्रतिनिधियों व भाजपाइयों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। धर्मनगरी में अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी ली। सभी को हिमांचल प्रदेश आने का न्योता दिया। इसके बाद राज्यपाल ने तहसील परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचकर नित्य किए जाने वाले पूजा-पाठ किया। उन्होंने भूतभावन भगवान शंकर का जलाभिषेक कर स्तुति पढ़ी। यहां से वह कामदनाथ प्रमुख द्वार पहुंचे। यहां पर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पूजन किया। मंदिर के व्यवस्थापक मदन गोपालदास ने पूजा कराया। राज्यपाल ने मंदिर के रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

व्यवस्थापक ने मंदिर के होने वाले नए निर्माण का तैयार नक्शा दिखाया। राज्यपाल ने यहां पर साधु-संतों से मुलाकात किया। यहां से वह हनुमान धारा पहुंचे। रोप वे के जरिए ऊपर मंदिर पहुंचकर बजरंग बली के दर्शन किए। वापस यहां से वह हमीरपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, अभय महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, रामसागर चतुर्वेदी, जयप्रकाश पांडेय, तुलसीपीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास, अश्विनी अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News