यूपी नेे बनाया वर्ल्‍ड रेिकॉर्ड, एक दिन में लगाए 5 करोड़ पौधे

Update: 2016-07-11 11:20 GMT

कानपुर: पिछले साल एक दिन में 10 लाख पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाने वाले यूपी ने 5 करोड़ पौधे लगाकर अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को कानपुर में क्लीन यूपी ग्रीन यूपी अभियान का शुभारम्भ किया। सीएम अखिलेश ने कहा कि पेड़ पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी हैं। सीएम ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यमुना को ज्यादा दिल्ली वाले गंदा कर रहे, उसे साफ करने की जिम्मेदारी उनकी है। प्रदेश सरकार का दावा है कि प्रदेश में 24 घंटे के अंदर अलग अलग जगहों में 5 करोड़ पौधे लगाए गए।

एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने का यह अभियान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा। बता दें, कि इससे पहले अखिलेश सरकार ने 7 नवंबर 2015 को पौधारोपण की मुहिम शुरू की थी उस समय 8 घंटे में 10.15 लाख पेड़ लगे गए थे जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भी किया गया था।

इस अभियान के तहत चौबीस घंटों के अंदर पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को लखनऊ में किया।

पौधारोपण करते सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव

सीएम अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ पौधे रोपने की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की।

वन विभाग की ओर से प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने बताया कि यह अभियान सोमवार से ही शुरु हुआ और अगले चौबीस घंटों में 6166 जगहों पर पांच करोड़ पौधे लगे।

Tags:    

Similar News